Blog

ज्वाली पुल-तेलीपारा की जमीन पर बड़े लोगो के सीमांकन के लिए लगा रहा मजमा

नए लेंटर वाले 3 मंजिला भवन और 3 मंजिला काम्प्लेक्स फिर आ गए राडार पर

फिर नापजोख और नोटिस का चला खेल

3 मंजिला काम्प्लेक्स वाले ने उत्तर गली के बजाए दक्षिण नाला रोड पर खोल दिया फेस

बिलासपुर। ज्वाली पुल से लगे तेलीपारा वैकल्पिक मार्ग पर रसुखदारो की जमीन का सीमांकन हुआ । इधर निगम का अमला भी पहुँच गया।जिसके कारण मजबूरी में निगम केनअमले ने दो दिन पहले जिस मकान में लेंटर की ढलाई हुई थी उस काम्प्लेक्स का भी नापजोख मजबूरी में करना पड़ा।


        

बता दे इं दिनो ज्वाली नाला में बने मकान और दुकान को लेकर भयंकर राजनीतिक माहौल चल रहा है।जिसमे भाजपा और कांग्रेस से जुड़े हुए नेताओ का हाथ होने की खबर जिले भर में फैली हुई है।यही कारण है कि मकान और दुकान का निर्माण करके अपने रसूख के दम पर बिंदास होंकर निर्माण कार्य करवा रहे है।जिसमे नगर निगम के अधिकारी और कर्मचारी मजबुरी में खड़े होकर तमाशा देख रहे है। हालाकि गुरुवार को अचानक जब सीमांकन करने के लिए राजस्व विभाग का अमला पहुंचा तो खुद निगम कीं टीम भी मौके पर पहुंच गई। जिन्होने सीमांकन कार्य किया।


इस बीच खबर आने लगी की मकान और दुकान अवैध निर्माण में बना हुआ है जिसकी अनुमति नहीं है।
जिसके कारण ज्वाली नाली में माहौल गरमाया रहा।
बता दे की नए लेंटर वाले निर्माणाधीन भवन का नापजोख करने के बाद निगम के भवन शाखा के सब इंजीनियर जुगल किशोर सिंह ने बताया कि भवन निर्माणकर्ता ने पूर्व दिशा में डेढ़ मीटर अधिक और उत्तर दिशा में 3 मीटर अधिक एरिया में निर्माण करा लिया है। इसके अलावा ऊपरी मंजिल में लेंटर डलवा लिया है जो अवैध है। भवन निर्माणकर्ता  गोपीचंद गंगवानी को फिर नोटिस जारी कर चेतावनी दी गई है कि वे तीसरी मंजिल और उत्तर पूर्व दिशा में कराया गया निर्माण खुद हटा लें, अन्यथा निगम प्रशासन द्वारा अवैध निर्माण को तोड़वा उनसे इसमें आये खर्च की वसूली की जाएगी। इसी के ठीक आगे निर्माणाधीन 3 मंजिला काम्प्लेक्स भी राडार पर आ गया है, जो किसी प्रकाश आडवाणी का बताया जा रहा है इसमें दो बडा फाल्ट सामने आया है। एक तो काम्प्लेक्स के निर्माण की अनुमति पीछे गली से दी गई है,

लेकिन निर्माणकर्ता ने काम्प्लेक्स का फेस वैकल्पिक नाला रोड तरफ खोल सामने ग्रीन नेट का पर्दा डाल रखा है। वही  नाले साइड की जमीन निगम और नजूल की बताई जा रही है जिस पर निर्माणकर्ता ने अपने काम्प्लेक्स की सीढ़ियां बनवा दी है। मौके पर पहुँचे जोन क्रमांक 5 के जॉन कमिश्नर अनुभव सिंह और एमआईसी सदस्य बन्धु मौर्य ने काम बंद करा निर्माणकर्ता को फिर नोटिस जारी कर सीमांकन और नापजोख तक काम रोकने और कार्रवाई की चेतावनी दी है।इस बीच हड़कंप मचा रहा।

*ज्वाली नाला में बना मकान और दुकान विवादित*

सूत्र बता रहे है कि ज्वाली नाला को वैकल्पिक व्यवस्था के लिए सड़क बनाया गया था।लेकिन कुछ लोग इसे पर्सनल समझकर सड़क में ही दुकान और मकान बनाकर सामने में मुख्य द्वार बना दिए है।जिसके कारण विवादित होते जा रहा है।

*राजनीतिक एप्रोच से अवैध निर्माण का रुका काम*

ज्वाली नाला में अवैध निर्माण कार्य करने की हिम्मत करने वाला कोई और नहीं बल्कि भाजपा नेता और एमआईसी मेंबर कें काफी  करीबी है जिनके इशारे पर अवैध निर्माण कार्य धड़ल्ले से किया जा रहा है।और ऊंचा मकान और दुकान तान दिया गया है।

*दिन भर बना रहा माहौल*

ज्वाली नाला में सीमांकन और जांच करने पहुंचे नगर निगम और राजस्व अधिकारियों की वजह से दिन भर तपती धूल में माहौल बना रहा और एक दूसरे से पूछते रहे की आखिर इस मामले में हुआ क्या है।जिसके कारण ज्वाली नाला में भीड़ बनी रही और लोग पल पल की खबर लेते रहे।

*जोन कमिश्नर बोले,जांच के बाद होगी कार्रवाई*

जोन कमिश्नर अनुपम सिंह का कहना है कि इस मामले में आयुक्त के निर्देश के बाद जांच होगी और उसके बाद कार्रवाई होगी।अवैध निर्माण कार्य करने वालो को बिल्कुल नहीं बख्शा जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *