शादी में गए व्यक्ति के सूने मकान में चोरी करने वाला गिरफ्तार

पड़ोस के व्यक्ति ने ही चोरी को दिया अंजाम
आरोपी चोर को घर की चॉबी व घर में रखे पैसे के संबंध में थी जानकारी
बिलासपुर । शादी में गए व्यक्ति के सूने मकान में चोरी करने वाले आरोपी पड़ोसी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए चोर के पास से चोरी का माल बरामद कर लिया गया है।
रतनपुर पुलिस ने बताया कि प्रार्थी रमेश प्रधान ने थाना में रिपोर्ट दर्ज कराया की वह परिवार समेत शादी में जाने के लिए घर में ताला बंद कर निकला था। और घर की चाबी को एक जगह पर रखकर मोहल्ले में ही बुधराम प्रधान के घर शादी में परिवार सहित गये हुए थे। शादी से रात करीब 11 बजे प्रार्थी के माता-पिता घर आ गये थे।लेकिन प्रार्थी रात 1बजे घर आया।दूसरे दिन सुबह 8 बजे प्रार्थी को पैसा के जरूरत पड़ने पर आलमारी खोलकर पैसा को देखा तो आलमारी में रखे नगदी रकम 500-500 का कुल अस्सी हजार रूपये एवं चांदी का एक जोडी लच्छा, चांदी का चैन, चाबी गुच्छा, एक जोडी पैर का बिछिया, सोने का 6 पत्ती लाकेट, 4 नग गेहूं दाना, सोने का एक जोडी कान का टाप नही था, जिसे कोई अज्ञात चोर घर का दरवाजा खोलकर घर में घुसकर चोरी करके फिर से ताला बंद करके ले गया है। जिसकी रिपोर्ट पर पुलिस ने अपराध पंजीबद्ध कर जांच में लिया।इस बीच पुलिस को मुखबीर से सूचना मिली कि संदेही भोला नेताम अपने ससुराल ढोलगी, नवाडीह लोरमी में जाकर रह रहा है। सूचना पाकर पुलिस ग्राम ढोलगी संदेही के ससुराल में जाकर दबिश दी। जहां संदेही भोला नेताम के मिलने पर उसे हिरासत में लेकर पूछताछ करने के लिए थाना लाया गया थाना में पूछताछ करने पर उसने बताया कि उस रात प्रार्थी को शादी में जाते देखा था उनके जाने के बाद घर का ताला खोलकर आलमारी में रखे 60,000 रूपये व सोने चॉदी के जेवर को चोरी करना स्वीकार किया तथा चोरी गई रकम में से 15 हजार को खर्च होना बताया, जिसके कब्जे 45000 रूपये नगदी एवं सोने चॉदी के जेवर बरामद कर आरोपी भोला नेताम को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया।