Blog

पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारियों को परेड के साथ AK-47, इंसास रायफल चलाने और खोलने जोड़ने का कराया गया अभ्यास

रायफल की बारीकियों के संबंध में बताया गया

मुंगेली पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल के निर्देश में मुंगेली पुलिस ग्राउण्ड में लिया गया जनरल परेड

MUNGELI मुंगेली पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल के निर्देश व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुश्री नवनीत कौर छाबड़ा के मार्गदर्शन में डीएसपी एसआर. घृतलहरे की उपस्थिति में रक्षित केन्द्र मुंगेली के परेड ग्राउण्ड मे रक्षित निरीक्षक नरगिस खीष्ट तिग्गा बघेल के नेतृत्व में जिले में पदस्थ अधिकारी/कर्मचारियों का शुक्रवार को साप्ताहिक जनरल परेड लिया गया।


जिला मुंगेली के पुलिस अधिकारी/कर्मचारियों का सलामी तथा परेड का निरीक्षण कर कतारबद्ध रहते हुये ड्रिलिंग करने कहा गया, परेड के दौरान सबसे ज्यादा अनुशासित रहने की आवश्यकता होती है। परेड पश्चात् उपस्थित अधिकारी/कर्मचारियों को प्रशिक्षित आर्मोरर के द्वारा डेमो दिखाकर एके-47, इंसास रायफल के बारे मे बारीकियों से जानकारी दी गई तथा रायफल के चारे में प्रशिक्षण दिया जाकर पुलिस अधिकारी/कर्मचारियों से आधुनिक हथियार को खोलने जोड़ने का अभ्यास कराया गया।

   इसी दौरान परेड अभ्यास के साथ ही साथ यातायात पुलिस विभाग के द्वारा यातायात नियमों के बारे में बारिकी से जानकारी प्रदाय किया गया।परेड में उप पुलिस अधीक्षक मुंगेली  एस.आर. घृतलहरे, रक्षित निरीक्षक नरगिस ख्रिस्ट तिग्गा बघेल, जिले के पुलिस अधिकारी/कर्मचारी एवं यातायात स्टाफ उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *