Blog

रतनपुर:- खेत में हार्वेस्टर में डीजल भरते वक्त 11 केवी लाइन की चपेट में आए तीन लोग….मचा हड़कंप

बिलासपुर – जिले के रतनपुर थाना क्षेत्र के ग्राम गढ़वट में रविवार को एक बड़ा हादसा हो गया। खेत में फसल कटाई के दौरान हार्वेस्टर में डीजल भरते समय पंजाब से आए चालक निर्मल सिंह 11 केवी हाई वोल्टेज लाइन की चपेट में आ गया। हादसा उस वक्त हुआ जब निर्मल खेत में हार्वेस्टर मशीन में डीजल भर रहा था और मशीन के पास से ही हाई वोल्टेज लाइन गुजर रही थी।
करंट की चपेट में आने से निर्मल सिंह गंभीर रूप से झुलस गया। हादसे के समय पास में मौजूद उसके साथी सुखदेव सिंह और गांव के ही युवक प्रदीप कुमार भी करंट की जद में आ गए। तीनों को मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने तत्काल रतनपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें बिलासपुर के सिम्स अस्पताल रेफर कर दिया गया।
सिम्स अस्पताल के सीएमओ डॉ. सुनील पेंड्रो ने बताया कि तीनों घायलों की हालत फिलहाल स्थिर है और उन्हें बेहतर चिकित्सा सुविधा दी जा रही है। हादसे के बाद गांव में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। ग्रामीणों ने हादसे के पीछे खेत के ऊपर से गुजर रही बिजली लाइन को जिम्मेदार ठहराया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *