Blog
पैसेंजर ट्रेनों को रेलवे ने किया रद्द,रेलवे ने ये दिया हवाला
– विकास कार्यों का हवाला दे रेलवे ने चार पैसेंजर ट्रेनों को रद्द किया है। पावर ब्लॉक लेकर कार्य करने की जानकारी रेलवे ने दी है।
बिलासपुर। रेलवे ने चार पैसेंजर ट्रेनों को रद्द कर दिया है। अधो संरचना विकास कार्य का हवाला दे रेलवे ने ट्रेनें रद्द की है। रेलवे के अनुसार दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे से रायपुर रेल मंडल के अब एवं मिडिल लाइन निपनिया यार्ड एंड पर रिलीविंग गर्डर की डी लांचिंग के लिए ट्रैफिक कम पावर ब्लॉक लिया जाएगा। जिसके चलते चार लोकल ट्रेनी को रद्द किया गया है।
रद्द होने वाली गाडियाँ :-
- 21 मई 2025 को गाड़ी संख्या 58201 बिलासपुर-रायपुर पैसेंजर रद्द रहेगी । – 21 मई 2025 को गाड़ी संख्या 58207 रायपुर-जूनागढ़ रोड पैसेंजर रद्द रहेगी । – 22 मई 2025 को गाड़ी संख्या 58208 जूनागढ़ रोड – रायपुर पैसेंजर रद्द रहेगी । – 22 मई 2025 को गाड़ी संख्या 58204 रायपुर – कोरबा पैसेंजर रद्द रहेगी ।