ज्वाली नाले के सीमांकन के दौरान मचा बवाल

डेढ़ से 3 मीटर निकल रहा नाले की जमीन पर निर्माण
निर्माणकर्ताओं को फिर नोटिस भेजकर मंगाया गया दस्तावेज
बिलासपुर।चर्चित ज्वाली नाला का पुल तेलीपारा वैकल्पित मार्ग में नोटिस और सीमांकन का दौर जारी है। बुधवार को नगर निगम,राजस्व औऱ नजूल विभाग की टीम ने ज्वाली नाले के ऊपर बने सड़क के बीचोबीच से दोनों तरफ नापजोख कर मार्किंग किया । तो निर्माणाधीन मकान और दुकान काम्प्लेक्स 1.60 मीटर से लेकर 3 मीटर तक ज्वाली नाला का हिस्सा निकला।
बता दे नगर निगम के द्वारा जवाली नाला के किनारे अवैध निर्माण कर बनाए गए दुकानों और मकान को तोड़ने की कार्रवाई के लिए नाप जोक का काम पूरा किया जा रहा है पिछले दिनों नगर निगम के द्वारा अधूरे रह गए नाम जो के काम को बुधवार को पूरा किया गया इस दौरान कई विसंगतियां भी इसमें देखने को मिली।पिछले कुछ दिनों से नगर निगम के द्वारा ज्वाली नाले के बगल में बने अवैध निर्माण को तोड़ने की कवायत को लेकर नापजोख का काम किया जा रहा है इसमें कई ऐसे दुकान और मकान आ रहे हैं जिनमें अवैध निर्माण पाया गया है और नगर निगम के द्वारा इसके लिए बाकायदा मार्किंग की जा रही है बुधवार को भी नगर निगम का भवन शाखा नापजोक करने पहुंचा जहां सभी निर्माण कर्ताओं के बीच नगर निगम ने नक्शे की दृष्टिकोण से इस प्रक्रिया को आगे बढ़ाया इस दौरान बताया जा रहा है कि जवाली नाले के बगल में बनी कई मकान इसकी जद में आ रहे हैं जिसे तोड़े जाने पर काफी नुकसान मकान और दुकान निर्माता को होगा ऐसे में सभी अब नगर निगम से इस दिशा में बीच का रास्ता निकालने की बात कर रहे हैं लेकिन नगर निगम के द्वारा फिलहाल तो शुरुआती प्रक्रिया पूरी की जा रही है इसके बाद आगे किस तरह से कार्य करना है इस पर विचार किया जाएगा लेकिन बताया यह भी जा रहा है की इस योजना को लेकर आपत्ति भी दर्ज कराई गई है जिस पर अब सभी पहलुओं पर विचार कर उसे पर अंतिम निर्णय लिया जाएगा। 100 साल से भी अधिक पुराने इस जवाली नाले के ऊपर नगर निगम के द्वारा कुछ वर्षों पहले सड़क निर्माण करा कर यहां लोगों को वैकल्पिक मार्ग की सुविधा प्रदान की गई। लेकिन समय के साथ नाले के किनारे अवैध निर्माण की बाढ़ आई गई और अब नगर निगम को इसकी याद अब आई है और इन्हें हटाने को लेकर नगर निगम प्रक्रिया अपना रहा है।
*नोटिस जारी करके मंगाए जा रहे दस्तावेज*
संबधित दुकान,3 मंजिला मकान, और नाले के किनारे अनुमति विपरीत बने 3 मंजिला काम्प्लेक्स के निर्माणकर्ताओ को धारा 322,323 का नोटिस जारी कर संबंधित निर्माणकर्ताओं से दस्तावेज मंगाकर इनका परीक्षण करने के बाद आगे की कार्रवाई करने की बात कही जा रही है।
*लाल मार्किंग से मचा हड़कंप*
नगर निगम की नापजोख के दौरान दुकान, मकान, और काम्प्लेक्स के दीवारों पर लगाई गई लाल मार्किंग को लेकर वहाँ के रहवासियों और भवन निर्माताओ में हड़कंप मच गया है!
और एक फिर से महापौर,एमआईसी मेंबर के पास एप्रोच लगाकर कार्रवाई रुकवाने की कोशिश करने में लगे हुए है।
*नगर निगम के अमले के साथ हुई थोड़ी सी बहस*
नाले से लगे प्लॉट वालो को सीमांकन के दौरान उपस्थित रहने नोटिस जारी किया गया था।। जमीन मालिकों को लगा कि उनके जमीनों का सीमांकन होगा पर केवल नाले की जमीन तलाशने नापजोख की गई, इस बात का पता चलने पर पक्षकारों से जमकर कहा सुनी और झड़प हुई।
*आयुक्त के निर्देश पर नापजोक का काम किया गया है,जिसमे अवैध निर्माण करने वालो ने निगम की जमीन दबाया है*
नगर निगम के अधिकारी जुगल किशोर का कहना है कि आयुक्त के निर्देश पर ज्वाली नाले पर बनी सड़क और जमीन का नापजोक करने पहुंचे थे।जिसमे ज्वाली नाले की जमीन कों दबा दिया गया है।जिन्हें नोटिस जारी करके जवाब मांगा गया है।
उसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।