सिन्दूर यात्रा के तहत भाजपा महिला मोर्चा की मशाल रैली

छत्तीसगढ़ भाजपा महिला मोर्चा की अध्यक्ष हुई शामिल महिला कार्यकर्ताओं ने भरी हुंकार
बिलासपुर।ऑपरेशन सिंदूर की सफलता से उत्साहित भाजपा की महिला नेत्रियो के द्वारा भव्य मशाल जुलूस नकली गई।जिसमें जिले भर से भाजपा महिला मोर्चा की पदाधिकारी कार्यकर्ता शामिल हुई।इस दौरान भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष शालिनी राजपूत और बिलासपुर नगर निगम की महापौर पूजा विधानी की अगुवाई में आयोजन संपन्न हुआ।ऑपरेशन सिंदूर के भारतीय सेना के शौर्य और पराक्रम के बदौलत पाकिस्तान को मुंह तोड़ जवाब दिया गया

भारतीय सेना द्वारा सफलता पूर्वक की गई कार्यवाही को लेकर भारतीय जनता पार्टी देश भर में तिरंगा यात्रा निकाल रही है इसी क्रम में बुधवार को भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा ने भी मसाला यात्रा निकली ।लाल बहादुर शास्त्री स्कूल मैदान से पुराना बस स्टैंड होकर सी एम डी महाविद्यालय मैदान पहुंचकर समाप्त हुई जहां सभी भाजपा महिला मोर्चा के कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए ऑपरेशन सिंदूर में भारतीय सेवा के पराक्रम को सम्मानित करते हुए उन्हें इसी तरह से देश की रक्षा के लिए प्रोत्साहित किया गया।