Blog

निगम कमिश्नर बोले,सड़क और फूटपाथ पर नहीं लगेगा ठेला

नियमों का पालन नहीं करने वालो के खिलाफ होगी सख्त कार्रवाई

बिलासपुर। सड़क,फूटपाथ और नाला के ऊपर ठेला लगाकर यातायात बाधित करने वाले ठेलों के खिलाफ नगर निगम नेअभियान छेड़ दिया है। सड़क और उसके किनारे,नाली के ऊपर और फूटपाथों में अवैध तरीके से लगाए जा रहे ठेले-गुमटी नज़र नहीं आ रहे हैं।

19 मई से शुरू हुए अभियान में सड़क और चौक-चौराहों से अतिक्रमण करके कब्जा करने वाले ठेला और गुमटियों को हटाया जा रहा है।

बता दे 9 मई को शहर के सभी ठेला मालिकों की बैठक लेकर इस मामले में जानकारी दी गई थी और ठेलों के ज़रिए अतिक्रमण नहीं करने के निर्देश दिए गए थे,तब ठेला मालिकों ने 18 मई तक का समय मांगा था। जिस पर निगम कमिश्नर ने 18 मई तक की मोहलत दी थी।18 मई के बाद भी अधिकांश स्थानों पर सड़क और फूटपाथ में ही ठेले लगाए जा रहे थे,जिसके बाद निगम ने अभियान शुरू किया है। अभियान के बीच ठेला व्यावसायियों को बुधवार को बुलाकर नगर निगम कमिश्नर ने बैठक की। बैठक में कमिश्नर ने समझाइश देकर सहयोग की अपील की।कमिश्नर ने कहा की सड़क और नाली के ऊपर, फूटपाथ या फिर किसी भी शासकीय संपत्ति में ठेला-गुमटी ना लगाएं,इससे ट्रैफिक में व्यवधान उत्पन्न होता है। सड़कों पर जाम लगते है,हादसे भी होते है और सबसे जरूरी नागरिकों को भारी असुविधा होती है।
कमिश्नर ने कहा कि कई बार इमरजेंसी में एंबुलेंस और फायर ब्रिगेड जैसी अति आवश्यक वाहन भी फंस जाते है। सड़क या किनारें ठेला लगने से अव्यवस्था होती है। इसलिए ठेला सड़क,नाली या फूटपाथ पर ना लगाएं।
अन्यथा कार्रवाई करने के लिए फिर से मजबूर होना पड़ेगा।

मुंगेली नाका मैदान और दूसरा व्यापार विहार में ठेला लगने की अनुमति

बैठक में ठेला व्यावसायियों से चर्चा के दौरान उन्हें शहर के दो स्थानों पर फिलहाल जगह देने का निर्णय लिया गया जिसमें पहला मुंगेली नाका मैदान और दूसरा व्यापार विहार में।
भविष्य में हर क्षेत्र में स्थान की उपलब्धता के आधार पर वेंडिंग जोन बनाया जाएगा,जहां स्ट्रीट वेंडर्स अपना व्यावसाय कर सकेंगे।

निगम बोला,सड़क,नाली के ऊपर या फूटपाथ में ठेला नहीं लगने दिया जाएगा

निगम प्रशासन ने स्पष्ट किया की किसी भी सूरत में सड़क,नाली के ऊपर या फूटपाथ में ठेला नहीं लगने दिया जाएगा, प्रशासन के अभियान में सभी सहयोग करें। उन्हें बताया गया की सार्वजनिक स्थान जहां ठेला लगने से व्यवधान उत्पन्न हो रहा है वहां कार्रवाई की जाएगी जिसमें ठेला जब्त किया जाएगा और जुर्माना भी लगया जाएगा।

उपायुक्त बोले,आयुक्त के निर्देश का पालन होगा

उपायुक्त खजांची कुम्हार ने बताया कि ठेला और गुमटी वालो को सख्त मनाही है।सड़क पर कब्जा करके व्यापार करने पर सीधे कार्रवाई होगी।जगह की मांग की गई है जिसके लिए विचार किया जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *