
बिलासपुर।पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह ने क्षेत्र में अशांति फैलाने वाले बदमाशों के खिलाफ वैधानिक कार्यवाही करने के लिए थाना क्षेत्र में लगातार पेट्रोलिंग करने निर्देशित किया गया है, जिसके पालन में क्षेत्र में लगातार पेट्रोलिंग भ्रमण की जा रही है।इसी बीच पचेपड़ी पुलिस को सूचना मिली कि ग्राम लोहर्सी में आम जगह में एक व्यक्ति लोहे का तलवार रखकर लहराते हुये आने-जाने वाले लोगों को डरा धमका रहा है।जहां आरोपी
आशीष कुमार साहू पिता स्वर्गीय नारायण साहू उम्र 32 वर्ष साकिन लोहर्सी थाना पचपेड़ी के कब्जे से धारदार तलवार बरामद कर आर्म्स एक्ट के प्रावधानों के तहत् कार्यवाही कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।







