जन्मदिन पर सुंदरकांड का पाठ सराहनीय – ललित

चार पीढ़ी ने एकसाथ सुंदरकांड पाठ के साथ रामा लाईफ निवासी डॉ अंशुमन मिश्रा के निवास में सतत सुंदरकांड के 141वे मानस पाठ के साथ भक्तिमय वातावरण दादाजी का जन्मदिन भी मनाया। उपस्थित धर्मनिष्ठ श्रद्धालुओं को सम्बोधित करते हुए ललित अग्रवाल ने बताया कि एसईसीएल कर्मी डॉ मिश्रा ने अपने पिताजी, पुत्र व परिजनों के साथ दादाजी का जन्मदिन मनाकर एक मिशाल कायम की हैं। वरना संस्कारो के अभावों में वर्तमान पीढ़ी टीवी, सोशल मीडिया से दिग्भर्मित हो रही हैं। आज सुंदरकांड के पाठ के पश्चात वैदिक परपंरा के अनुरूप दीप प्रज्ज्वलित कर मंगलाचरण पाठ कर जन्मदिन मनाया गया। शुभमविहार मानस मंडली द्वारा सुंदरकांड, श्री हनुमान चालीसा पाठ के साथ हिंदुत्व संस्कार की विशेषताओं के वैज्ञानिक पहलुओं पर भी चर्चा कर उनकी विशेषताओं से अवगत कराया जाता हैं।

सतत साप्ताहिक मानस पाठ के 141वे सुंदरकांड पाठ वाचन हेतु शुभमविहार कल्याण समिति के अध्यक्ष अखिलानन्द पांडेय, ऑल इंडिया पीएनबी पेंशनर्स एसोसिएशन के चेयरमैन ललित अग्रवाल, सेवानिवृत्त सैनिक प्रमोद अवस्थी, भूपेंद्र यादव, सेवानिवृत्त थाना प्रभारी सुरेंद्र दुबे, ए के स्वर्णकार, हृदयानन्द पाण्डेय,आकाश शर्मा, ईश्वर तिवारी एवं मिश्रा परिवार सहित बड़ी सँख्या में जागरूक धर्मनिष्ठ, माताओं-बहनों, श्रद्धालुओं ने हिंदुत्व जागरण के महायज्ञ में अपनी आहुति देते हुए चार पीढ़ियों की उपस्थिति में वृद्ध दादाजी का जन्मदिन मनाकर उन कृतघ्न परिजनों को संदेश देने का प्रयास किया है कि परिवार के बुजुर्ग परिवार पर बोझ ना होकर ईश्वर का आशीर्वाद होते हैं।