ब्लैक में टिकट बेचने वालों पर शिकंजा कसने नया नियम लागू, एक जुलाई से आधार सत्यापित उपयोग कर्ता ही बुक कर सकेंगे तत्काल टिकट, ओटीपी भी जरूरी
रेलवे में आम यात्रियों को तत्काल टिकट पर कंफर्म बर्थ दिलाने के लिए रेलवे में तत्काल टिकट की बुकिंग के लिए नया नियम लागू कर दिया है। पारदर्शी तरीके से टिकट बुकिंग के लिए आधार सत्यापित उपयोग कर्ता ही आईआरसीटीसी के ऐप से टिकट बुक कर सकेंगे। इसके अलावा टिकट बुकिंग फॉर ओटीपी भी लगेगी।
–ब्लैक में टिकट बेचने वाले दलालों पर शिकंजा कसने के लिए रेलवे नया नियम लागू करने जा रहा है। इसके लिए तत्काल टिकट बुक करने के नियम में संशोधन किया गया है। रेलवे 1 जुलाई से आईआरसीटीसी की आधिकारिक वेबसाइट और मोबाइल ऐप पर केवल आधार सत्यापित उपयोगकर्ता ही तत्काल टिकट बुक कर सकेंगे। इससे टिकट बुकिंग के लिए निष्पक्षता और पारदर्शिता आएगी। साथ ही जो यात्री आईआरसीटीसी ऐप का उपयोग करते हैं, उनको अपने प्रोफाइल आधार नंबर के साथ जोड़ना जरूरी होगा। जिससे टिकट बुकिंग के समय सत्यापन किया जा सके।
टिकट बुकिंग के लिए आएगा ओटीपी:–
यात्री आरक्षण प्रणाली (पीआरएस) काउंटरों और अधिकृत एजेंटों के माध्यम से जब किसी यात्री का तत्काल टिकट बुकिंग किया जाएगा, तो उस दौरान यात्री के मोबाइल नंबर पर ओटीपी आएगा। जिससे उसके सत्यापन की आवश्यकता होगी। इससे ब्लैक में टिकट बेचने वाले दलाल एक साथ अधिक संख्या में टिकट नहीं ले पाएंगे।
एजेंटों द्वारा टिकट बुक करने के लिए नियम:–
रेलवे की ओर से तत्काल टिकट बुक करने के लिए नए नियम लागू किए जा रहे है। एक जुलाई से आधार सत्यापित उपयोगकर्ता ही आधिकारिक वेबसाइट से टिकट बुक कर सकेंगे। इसके अलावा 15 जुलाई से लागू हो जाएगा। इसमें एसी व नॉन एसी क्लास के लिए बुकिंग विंडो के 30 मिनट पहले तक कोई भी एजेंट टिकट बुकिंग नहीं कर पाएगा। एसी क्लास के लिए, यह प्रतिबंध सुबह 10 बजे से 10.30 बजे तक रहेगी। साथ ही गैर-एसी क्लास के लिए, सुबह 11 बजे से 11. 30 बजे तक लागू होगा। इस दौरान एजेंट टिकट बुक नहीं कर पाएंगे। ऑनलाइन, पीआरएस काउंटर और अधिकृत एजेंटों के जरिए तत्काल टिकट बुक करने के लिए आधार ओटीपी सत्यापन अनिवार्य हो जाएगा।
ऐसे करें आधार लिंक:–
आईआरसीटीसी की वेबसाइट पर यूजर नेम और पासवर्ड डालकर लॉगइन करें।
‘माय अकाउंट’ में ‘ऑथेंटिकेट यूजर’ पर क्लिक करें।
अपना आधार नंबर और नाम डालें।
मोबाइल पर आए ओटीपी को सबमिट