Blog

तेज रफ्तार बस ने बाइक सवार युवक को मारी ठोकर

बाइक चालक युवक की मौत, पचपेड़ी थाना क्षेत्र की घटना

बिलासपुर।
पचपेड़ी थाना क्षेत्र में गुरुवार को हुए एक सड़क दुर्घटना में बाइक चालक युवक की मौत हो गई वही सूचना के बाद पुलिस जांच में जुट गई है। मिली जानकारी के अनुसार गुरुवार की सुबह 11:30 बजे के आसपास पचपेड़ी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम लोरहाबोर मोड़ के पास जोंधरा की ओर से आ रही पुष्पराज बस क्र. CG 10 G 1281 ने पचपेड़ी की ओर से जोंधरा की ओर जा रही बाइक क्र CG 11 BP 2973 के चालक जांजगीर चांपा जिले के मुलमुला थाना क्षेत्र के ग्राम रेमंड परसदा निवासी हरवंश यादव पिता केजू राम यादव उम्र 25 वर्ष को सामने से जोरदार टक्कर मार दी जिससे बाइक चालक हरवंश गंभीर रूप से घायल हो गया जिसे आसपास से गुजर रहे राहगीरों ने इसकी सूचना डायल 112 को दी मौके पर पहुंची डायल 112 की टीम ने तत्काल घायल हरवंश यादव को मस्तूरी स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर जा रहे थे तभी रास्ते में 108 एम्बुलेंस मिलने पर घायल को 108 में शिफ्ट किए जिसको मस्तूरी स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे जहां डाक्टरों ने परीक्षण उपरांत घायल युवक को मृत घोषित कर दिया वही पचपेड़ी पुलिस घटनाकारित पुष्पराज बस चिन्हांकित कर आगे की जांच कार्यवाही में जुट गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *