नशीली दवाओं की तस्करी नाकाम, पुलिस ने 216 कैप्सूल समेत आरोपी को दबोचा

घुटकू से सीपत ले जाई जा रही थी प्रतिबंधित दवा, कोनी पुलिस की बड़ी कार्रवाई
बिलासपुर ।पुलिस ने नशीली प्रतिबंधित दवाओं की तस्करी पर बड़ी कार्रवाई करते हुए 216 नग स्पास-ट्राससेन-प्लस कैप्सूल के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से एक मोटरसाइकिल और मोबाइल भी जब्त किया गया।पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देश पर थाना कोनी प्रभारी राहुल तिवारी एवं टीम ने यह कार्रवाई की।पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक युवक काले रंग की मोटरसाइकिल से नशीली दवाएं लेकर घुटकू से सीपत की ओर जा रहा है।तुरकाडीह चौक के पास घेराबंदी कर आरोपी मुकेश कुमार लोनिया को पकड़ा गया। उसके पास से 27 पत्ते कुल 216 कैप्सूल, एक ओप्पो मोबाइल और बाइक जब्त की गई, जिसकी कुल कीमत लगभग 56 हजार रुपये है।पुलिस ने कहा है कि नशीली दवाओं की बिक्री और तस्करी करने वालों पर सख्त कार्रवाई जारी रहेगी ताकि अपराधियों पर अंकुश लगाया जा सके।