Blog

बाबा बागेश्वर के कार्यक्रम में भीड़ में महिला से सोने की चेन चोरी

जिम्मेदार मिले नदारद

बिना सुरक्षा इंतजाम के हुआ आयोजन,9 दिन बाद हुआ एफआईआर

बिलासपुर।
नष्टी भवानी मंदिर में 2 जून को बाबा बागेश्वर धाम के पंडित धीरेन्द्र शास्त्री के कार्यक्रम में भारी भीड़ के बीच एक महिला की 25 ग्राम वजनी सोने की चेन अज्ञात चोर ने पार कर ली। गृहिणी सरिता शर्मा ने इस संबंध में 11 जून को तोरवा थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। चोरी हुई चेन की कीमत लगभग ढाई लाख रुपये से अधिक बताई जा रही है।घटना के समय मंदिर के बाहर भारी भीड़ उमड़ पड़ी थी। दोपहर करीब 4 बजे बाबा के आगमन के साथ ही अफरा-तफरी का माहौल बन गया, जिसका फायदा उठाकर अज्ञात चोर महिला के गले से चेन उड़ा ले गया। धक्का-मुक्की के बीच आयोजन स्थल पर किसी भी प्रकार की सुरक्षा व्यवस्था नहीं थी।मामले में 9 दिनों बाद एफआईआर किया गया।इससे साफ है कि पुलिस की जिम्मेदारियों को लेकर गंभीर चूक हुई है।कार्यक्रम स्थल पर सुरक्षा के नाम पर कोई ठोस इंतजाम नहीं था। आयोजक भीड़ प्रबंधन और सुरक्षा व्यवस्था में पूरी तरह फेल साबित हुए।बिना किसी पुख्ता व्यवस्था के कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिससे अव्यवस्था और अपराध को खुली छूट मिल गई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *