Blog

रतनपुर में चाकूबाजी की वारदात.

बीच-बचाव करने आया युवक गंभीर रूप से घायल,

बिलासपुर।रतनपुर के गांधी नगर क्षेत्र में बुधवार शाम एक चाकूबाजी की घटना से सनसनी फैल गई। घटना उस समय हुई जब कुछ युवक पहड़ीपारा से गांधी नगर मोहल्ले में आए और वहां मौजूद राजेंद्र सारथी को गाली-गलौज करने लगे। हंगामा सुनकर राजेंद्र के छोटे बेटे शिवा सारथी बीच-बचाव के लिए घर से बाहर निकले, लेकिन इसी दौरान हमलावरों में से एक ने जेब से नुकीली वस्तु निकालकर शिवा के पेट में वार कर दिया। हमले में शिवा सारथी के पेट के दाहिने हिस्से में गंभीर चोट आई और खून बहने लगा। घायल अवस्था में उन्हें तत्काल अस्पताल ले जाया गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हमला करने वाला युवक लोचन सारथी का दोस्त था, जिसका नाम फिलहाल अज्ञात है। इस पूरे मामले की शिकायत घायल युवक की भाभी सानिया सारथी ने थाना रतनपुर में दर्ज कराई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 118(1)-BNS के तहत मामला पंजीबद्ध कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस हमलावर की तलाश कर रही है, जो वारदात के बाद फरार हो गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *