Blog

डिवाइडर हटते ही सड़क बनी पार्किंग, शनिचरी बाजार में फिर जाम का संकट

ठेले,गुमटियों और अवैध वाहनों ने छीनी ट्रैफिक की रफ्तार

बिलासपुर ।शहर की यातायात व्यवस्था एक बार फिर सवालों के घेरे में है। बिलासा देवी चौक से लेकर फर्नीचर लाइन तक की सड़क, जिसे पहले सुगम यातायात के लिए डिवाइडर से सुसज्जित किया गया था, अब अराजकता और जाम की पहचान बन चुकी है। नगर निगम ने कुछ समय पहले ट्रैफिक को बेहतर बनाने के उद्देश्य से इन डिवाइडरों को हटवा दिया था, लेकिन इसका उलटा असर देखने को मिल रहा है।

शनिचरी बाजार को आप खुद देख सकते है कि किस तरह से डिवाइडर हटने के बाद सड़क पर अब दोपहिया और चारपहिया वाहनों की अवैध पार्किंग आम हो गई है। वाहन चालक बिना सोचे-समझे सड़क के बीचोंबीच गाड़ियां खड़ी कर देते हैं। यही नहीं, शनिचरी बाजार क्षेत्र में ठेले और गुमटियों ने भी सड़क पर कब्जा जमा लिया है, जिससे पहले से संकरी सड़क और तंग हो गई है।स्थानीय दुकानदारों का कहना है कि डिवाइडर होने से गाड़ियां तय दिशा में चलती थीं और दुर्घटनाओं की आशंका कम थी। लेकिन अब दोनों ओर से वाहनों का गलत दिशा में आना आम बात हो गई है। इससे आए दिन भिड़ंत की स्थिति बन जाती है और ट्रैफिक जाम विकराल रूप ले लेता है।ट्रैफिक एएसपी रामगोपाल करियारे ने माना है कि स्थिति गंभीर है। उनका कहना है कि सड़क के बीचोंबीच की अवैध पार्किंग, ठेले और गुमटियों को हटाने की कार्ययोजना तैयार कर ली गई है।जल्द ही अतिक्रमण के खिलाफ सख्त कार्रवाई शुरू की जाएगी ताकि रास्ता फिर से सुचारु किया जा सके।
पुलिस प्रशासन के मुताबिक आने वाले दिनों में इस मार्ग को फिर से व्यवस्थित करने के लिए यातायात इंजीनियरिंग के मानकों के अनुसार नई योजना बनाई जाएगी। साथ ही ऐसे स्थानों पर सीसीटीवी कैमरों की मदद से निगरानी बढ़ाई जाएगी ताकि दोबारा अतिक्रमण न हो।

बाईट :- रामगोपाल करियारे,,एएसपी ट्रैफिक

वीओ :- फिलहाल शहर की प्रमुख सड़क पर स्थिति काफी चिंताजनक है। नागरिकों को हर दिन ट्रैफिक जाम की परेशानी झेलनी पड़ रही है।अब यह देखना अहम होगा कि प्रशासन समय रहते ठोस कार्रवाई करता है या फिर जनता को अव्यवस्था की कीमत चुकाते रहना पड़ेगा।

एक बार नहीं बल्कि कई बार हो चुकी है कार्रवाई

शनिचरी बाजार में एक बार नहीं बल्कि कई बार कार्रवाई हो चुकी है।इसके बाद भी ट्रैफिक व्यवस्था में सुधार नहीं आया है बल्कि धीरे धीरे करके स्थिति एकदम खराब होती जा रही है।और दिनों दिनों लोग वाहनों को सड़को पर खड़ी करके ट्रैफिक जाम कर देते है।

व्यापारी भी नहीं करते है सहयोग

देखा जाए तो खुद व्यापारी भी सहयोग नहीं करते है।जिसके कारण ट्रैफिक समस्या बनी हुई है।और यही कारण है कि लोग अब सड़क पर गाड़ियों को रखना अपनी शान समझते है।जिसके कारण बाजार में जाम लगता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *