Blog

ई-चालान पर लापरवाही पड़ेगी भारी, लाइसेंस निलंबन और वाहन जप्ती की तैयारी

यातायात पुलिस की चेतावनी—समय पर जमा करें समन शुल्क, वरना होगी सख्त कार्रवाई

बिलासपुर । यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों को बिलासपुर पुलिस ने सख्त चेतावनी दी है। पुलिस ने कहा है कि आईटीएमएस से जारी ई-चालान का समन शुल्क जल्द जमा न करने पर प्रकरण स्वतः न्यायालय और आरटीओ कार्यालय स्थानांतरित हो रहे हैं। ऐसे मामलों में वाहन का लाइसेंस निलंबित करने और वाहन जप्त करने की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।यातायात पुलिस के मुताबिक, वर्ष 2025 में अब तक 65,355 ई-चालान जारी किए जा चुके हैं। इनमें से 8,704 प्रकरण एकीकृत प्रणाली के जरिए कोर्ट भेजे गए हैं, लेकिन केवल 466 चालान का ही वर्चुअल कोर्ट से निपटारा हुआ है। बार-बार चेतावनी के बावजूद समन शुल्क समय पर जमा नहीं किया जा रहा है, जिससे प्रकरण लंबित हो रहे हैं और आरटीओ से कार्रवाई तेज हो गई है।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह और एएसपी रामगोपाल करियारे के निर्देश पर यातायात पुलिस नियमों के उल्लंघन पर लगातार निगरानी कर रही है। 550 कैमरों से शहरभर में नियम तोड़ने वालों पर नजर रखी जा रही है और चालान सीधे मोबाइल पर भेजे जा रहे हैं। बावजूद इसके अधिकांश वाहन चालक समय पर समन शुल्क जमा नहीं कर रहे हैं।पुलिस ने कहा है कि कोर्ट भेजे जाने की सूचना वाहन चालक को एसएमएस से पहले ही दी जाती है। यदि इसके बावजूद चालान का निपटारा नहीं किया गया तो लाइसेंस निलंबन और वाहन जब्ती की कार्रवाई नियमानुसार पूरी की जाएगी। यातायात पुलिस ने सभी वाहन चालकों से नियमों का पालन करने और चालान राशि समय पर जमा करने की अपील की है।

कई लोगो को भेजा जा चुका है ई चालान

ऐसे कई वाहन चालक है जिनको नोटिस जुर्माना वसूल किया जा चुका है।उसके साथ ही जुर्माना नहीं जमा करने वाले को कोर्ट का रास्ता।दिखाया जा रहा है।और उसके अलावा लाइसेंस और गाड़ियों के नंबर को निरस्त करने की प्रक्रिया की जा रही है।ताकि लोग जागरूक होकर नियमों को तोड़ने से बचे और नियमों का पालन करे।

वर्जन
ई चालान भेजकर जुर्माना वसूल किया जा रहा है।इसके लिए लोगो को जागरूक करके बोला जा रहा है कि कोशिश करे कि नियमों का पालन हो ताकि चाहे पटाने की नौबत न आ सके।

रामगोपाल करियारे
एएसपी ट्राफिक थाना

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *