Blog

राज्य स्तरीय स्केटिंग प्रतियोगिता संम्पन्न…..298 खिलाड़ियों के लिया भाग…..पहला छत्तीसगढ़ स्पीड रोड रैंकिंग चैंपियनशिप का आयोजन

बिलासपुर । पहला छत्तीसगढ़ स्पीड रोड रैंकिंग चैंपियनशिप का आयोजन फ्यूजन स्केटिंग क्लब बिलासपुर द्वारा किया गया। इस प्रतियोगिता मे विभिन्न जिलों के अलग अलग आयु समूह के 298 खिलाडियों ने हिस्सा लिया।
कार्यक्रम का शुभारम्भ भारत माता की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन जेबीसीसीआई के सदस्य नाथूलाल पाण्डेय,जनपद सभापति प्रकाश कमलसेन, एचमएस महामंत्री देबाशीष डे और इंटक अध्यक्ष अनिल दुबे द्वारा किया गया। सर्वप्रथम आयोजन समिति के अध्यक्ष अवधेश विमल एवं सचिव कान्तानाथ ने अहमदाबाद प्लेन क्रेश की जानकारी प्रदान कर दिवंगत यात्रियों के लिए दो मिनट का मौन धारण कराकर श्रद्धांजलि अर्पित की।


दौड़ का शुभारम्भ नीलेश माडेवार, सीमा पाण्डेय तथा कोच फ्रेंकलिन व शीरिन पॉल द्वारा किया गया। इस स्पीड एवं संतुलन के खेल मे क्वाड एवं इनलाइन से अंडर 6 वर्ष से लेकर 18+ वर्ष के लड़के एवं लड़कियों ने अलग अलग सात ग्रुप मे खेला, प्रत्येक खिलाडी 2 रेस मे भाग लिया। इस प्रकार 84 खिलाड़ियों ने स्वर्ण पदक, 84 ने रजत व 84 ने काँस्य पदक जीते। इसके साथ ही टॉय एवं टेनासिटी की रेस मे भी बच्चों ने अपनी दौड़ लगाई। अलग अलग रेस मे कुल 12 – 12 बच्चों ने स्वर्ण, रजत, एवं काँस्य पदक प्राप्त किये।


छत्तीसगढ़ रोलर स्केटिंग संघ के टेक्निकल चीफ एडवाइजर अंकुर सलूजा ने खिलाडियों को खेल की बारीकियों एवं तकनीकी की जानकारी प्रदान की।

पदक वितरण एवं खेल का समापन जिला पंचायत अध्यक्ष राजेश सूर्यवंशी, पेंडरवा सरपंच अंजलि बैगा, डॉ मिथिलेश गुप्ता खंड चिकित्सा अधिकारी एवं प्रो. मनोज कुमार द्वारा किया गया। आयोजन समिति के डॉ मनोज राज ने बताया कि सर्वाधिक पदक फ्यूशन स्केटिंग क्लब बिलासपुर के खिलाडियों ने जीता। खेल के समापन की औपचारिक घोषणा सेवानिवृत फ़ौजी हवलदार विभाष चंद्र सरकार द्वारा किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *