Blog

एडीईओ परीक्षा में पूछा गया दक्षिण कौशल का चाणक्य किसे कहा जाता है, संतान की लंबी उम्र के लिए छत्तीसगढ़ में माताएं करती है कौन सी पूजा, सूचना के अधिकार से भी कई प्रश्न

परीक्षा में 100 प्रश्न पूछे गए थे। परीक्षा में ऋणात्मक अंकन का प्रावधान था

बिलासपुर। सहायक ग्रामीण विकास विस्तार अधिकारी की परीक्षा संपन्न हुई। पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के अंतर्गत सहायक ग्रामीण विकास विस्तार अधिकारी के 200 पदों पर विज्ञापन जारी किया गया था। परीक्षा सुबह 10 से 12:15 तक हुई। परीक्षा में बहु वैकल्पिक प्रकार के 100 प्रश्न थे। जिनमें गलत उत्तर देने पर 1/4 अंक ऋणात्मक अंकन का प्रावधान था।

परीक्षा में छत्तीसगढ़, वित्त, ग्रामीण विकास एवं अर्थव्यवस्था, पंचायती राज तथा सूचना के अधिकार से कई प्रश्न पूछे गए थे। परीक्षा में कुल 6 पार्ट थे। पहले पार्ट में सामान्य अध्ययन के 15 प्रश्न दूसरे पार्ट में छत्तीसगढ़ के सामान्य अध्ययन के 25 प्रश्न, तीसरे पार्ट में आजीविका संबंधित योजनाओं के 15 प्रश्न, चौथे पार्ट में पंचायती राज के 15 प्रश्न, पांचवें पार्ट में ग्रामीण विकास की फ्लैगशिप योजनाओं के 20 प्रश्न और छठवें पार्ट में सामान्य हिंदी के 10 प्रश्न पूछे गए थे।

यह प्रश्न पूछे गए

परीक्षा में दक्षिण कौशल का चाणक्य किसे कहा जाता है। अंग लगना मुहावरे का अर्थ, छत्तीसगढ़ की जनजाति, मुख्यमंत्री नगरोत्थान योजना में राशि का प्रावधान, भारत में महारत्न कंपनियों की संख्या, गांधी जी द्वारा लॉर्ड इर्विन को 1931 से प्रस्तुत 11 सूत्रीय मांग, समस्त विश्व को भारतीय ज्ञान विज्ञान की प्रमुख देन, शिव के अवतार के रूप में प्रसिद्ध तथा पाशुपत महेश्वर संप्रदाय के संस्थापक कौन थे। बस्तर के आदिवासी विद्रोह, छत्तीसगढ़ के राज्यपालों का कालक्रमानुसार, राज्य सरकार का कार्यकारी प्रमुख कौन होता है।

महिलाओं से संबंधित भी पूछे गए प्रश्न

संतान की लंबी उम्र और सुख समृद्धि की कामना से कौन सा लोक पर्व छत्तीसगढ़ में प्रचलित है।
बस्तर जिले की तीन प्रमुख नदियां, छत्तीसगढ़ साहित्य परंपरा को डॉक्टर नरेंद्र वर्मा ने कितने कॉलखंडों में विभाजित किया है। मड़वा ताप विद्युत स्टेशन छत्तीसगढ़ के किस जिले में है।छत्तीसगढ़ में ग्रामीण एवं शहरी परिवार का प्रतिशत। छत्तीसगढ़ के त्योहारों को बढ़ते क्रम में क्रमवार लिखना, छत्तीसगढ़ राज्य वानिकी विभाग की प्रमुख योजनाएं, राउत नाचा में बीच-बीच गाए जाने वाले दोहे क्या होते है।

राज्य की सीमाओं पर पूछे गए प्रश्न

छत्तीसगढ़ राज्य की सीमाएं कितने राज्यों से लगती है। डॉ वर्गीज कुरियन का संबंध, पशुपालन के विकास के कालक्रम, पंचायती राज व्यवस्था में किस पद हेतु सिधा चुनाव होता है। सरपंच अपना त्यागपत्र किसको सौंपता हैं। ग्राम सभा का मुख्य कार्य क्या है। छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन को छत्तीसगढ़ में और किस नाम से जाना जाता है। क्षेत्रीय ग्रामीण बैंकों की स्थापना कब हुई।आदि प्रश्न पूछे गए थे।

छात्रों ने बताया अच्छा था एग्जाम

परीक्षा देकर निकले छात्रों ने बताया कि एग्जाम बहुत बढ़िया था और अच्छा लगा।इसमें सबसे ज्यादा छत्तीसगढ़ से संबंधित प्रश्न पूछे गए थे।जिसके कारण हल करने में आसानी रही।अधिकतर लोगों के चेहरे पर खुशिया इसलिए बनी रही क्योंकि प्रदेश से प्रश्न पूछे गए थे।जो आसानी से बनते गए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *