Blog

अखिल भारतीय नामदेव क्षत्रिय महासंघ, नई दिल्ली की कार्यकारिणी में छत्तीसगढ़ से आठ पदाधिकारी शामिल

ज्वाला प्रसाद नामदेव को फिर से कार्यकारी अध्यक्ष की जिम्मेदारी दी, कमल किशोर वर्मा फेडरेशन की कोर कमेटी में सदस्य, एन पी नामदेव ईस्ट जोन के प्रभारी कार्य अध्यक्ष

बिलासपुर। अखिल भारतीय नामदेव क्षत्रिय महासंघ नई दिल्ली की कार्यकारिणी घोषित कर दी गई है । फेडरेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष भास्कर राव टोम्पे एवं महामंत्री एस एस टोनी ने अखिल भारतीय नामदेव क्षत्रिय महासंघ की कार्यकारिणी घोषित किया है, जिसमें महाराष्ट्र ,मध्य प्रदेश, गुजरात, उड़ीसा, पंजाब, हरियाणा, चेन्नई हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड,छत्तीसगढ़ सहित 20 राज्यों में नामदेव समाज को एक जुट करने के लिए फेडरेशन का गठन किया गया है। जिसमें एक बार फिर अखिल भारतीय नामदेव क्षत्रिय महासंघ नई दिल्ली के कार्यकारी अध्यक्ष के लिए छत्तीसगढ़ बिलासपुर से श्री ज्वाला प्रसाद नामदेव को फिर से जिम्मेदारी दी गई है।

श्री ज्वाला प्रसाद नामदेव को फेडरेशन में तीसरी बार बड़ी जिम्मेदारी दी गई है। इसके अलावा फेडरेशन में छत्तीसगढ़ से, ईस्ट जोन के प्रभारी कार्य अध्यक्ष श्री एन पी नामदेव को बनाया गया है । इसके अलावा बिलासपुर के श्री कमल किशोर वर्मा को फेडरेशन में कोर कमेटी का सदस्य मनोनीत किया गया है। साथ ही उन्हें ईस्ट जोन में उपाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी दी गई है। फेडरेशन में अखिलेश नामदेव पेंड्रा को मीडिया प्रमुख के साथ ही बिलासपुर से अखिल वर्मा को मीडिया प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई है। छत्तीसगढ़ बिलासपुर से श्री शिव कुमार वर्मा एवं श्री जगन्नाथ नामदेव को राष्ट्रीय कार्यकारिणी में काउंसलर नियुक्त किया गया है। इसके साथ ही महिला विंग में श्रीमती रानू नामदेव पेंड्रा रोड को महिला संयुक्त सचिव मनोनीत किया गया है। फेडरेशन की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में छत्तीसगढ़ से नामदेव समाज के आठ लोगों को शामिल किया गया है और जनवरी माह में होने वाले नागपुर में होने वाले महासम्मेलन में संगठन को मजबूत बनाने के लिए अन्य विषयों पर चर्चा होगी। फेडरेशन के कार्यकारी अध्यक्ष ज्वाला प्रसाद नामदेव ने सभी पदाधिकारी को बधाई देते हुए समाज के उत्थान एवं विकास के लिए फेडरेशन के दिशा निर्देश पर काम करने की सलाह दी है ,और कहा है कि छत्तीसगढ़ मध्य प्रदेश सहित सभी राज्यों में नामदेव समाज को एकजुट होकर कार्य करने की सलाह दी है। छत्तीसगढ़ के सभी पदाधिकारीगण ने फेडरेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष भास्कर राव टोम्पे एवं महामंत्री एस एस टोनी के प्रति आभार जताया है और संगठन को मजबूत करने का भरोसा दिलाया है । फेडरेशन में पूरे देश भर से 18 से अधिक राज्यों से 90 पदाधिकारी नियुक्त किए गए हैं, जिसमें कोर कमेटी के सदस्य भी शामिल है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *