Blog

शनिवार एवं रविवार रात ड्रंक एंड ड्राइव कर वाहन चलाने वाले वाहन चालकों के खिलाफ रायपुर पुलिस की अभियान कार्यवाही लगातार जारी

इस विकेंड 11 ड्रंक एंड ड्राइव करने वाले वाहन चालकों पर की गई कारवाही, सभी वाहन चालको का लाइसेंस निलंबन भी किया जायेगा!

रायपुर, ।पुलिस उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रायपुर डॉ. लाल उमेद सिंह द्वारा नशे की हालत में वाहन चलाने वाले वाहन चालकों के खिलाफ सख़्त कार्यवाही के निर्देश पर रायपुर पुलिस द्वारा शहर के श्री राम मंदिर के सामने, फुन्डहर चौक एवं शंकर नगर एक्सप्रेस वे ब्रिज चौक में बैरिकेटिंग कर ड्रंक एंड ड्राइव कर वाहन चलाने वाले 11 शराबी वाहन चालकों के विरूद्ध चलानी कार्यवाही की गई ।

बता दे कि शहर की यातायात व्यवस्था के सुगम संचालन में ड्रंक एंड ड्राइव वाहन चालक सबसे बड़ी बाधा है। नशे की हालत में होने के कारण स्वयं तथा दूसरे वाहन चालक के जान के लिए जोखिम भरा होता है। ऐसे वाहन चालकों पर सख्त कार्यवाही हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रायपुर के निर्देशानुसार रायपुर पुलिस द्वारा लगातार अभियान चलाकर ड्रंक एंड ड्राइव वाहन चालकों पर कार्यवाही की जा रही है जिसके तहत विगत पांच माह के भीतर अब तक 772 शराबी वाहन चालकों पर कार्यवाही की जा चुकी है जिसके तहत वाहन जप्त कर प्रकरण निराकरण हेतु कोर्ट भेजा गया जहां माननीय न्यायालय द्वारा 10,000-10,000 रूपये का भारी भरकम जुर्माना लगाया गया है, साथ ही उक्त ड्रंक एंड ड्राइव वाहन चालकों पर लायसेंस निलबंन की कार्यवाही भी की जा रही है।

कार्यवाही के अनुक्रम में इस शनिवार एवं रविवार को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यातायात रायपुर डॉ प्रशांत शुक्ला के मार्गदर्शन में रायपुर पुलिस द्वारा शहर के श्रीराम मंदिर के पास, फुण्डहर चौक एवं शंकर नगर एक्सप्रेस वे ब्रिज चौक में यातायात पुलिस तैनात कर रात्रि 11 बजे से 02 बजे तक बेरिकेटिंग कर चेकिंग अभियान चलाया गया जिसमें 11 ड्रंक एंड ड्राइव वाहन चालकों के विरूद्ध मोटरयान अधिनियम की धारा 185 के तहत कार्यवाही की गई, प्रकरण निराकरण के लिए कोर्ट भेजा गया। सभी वाहन चालको का लाइसेंस भी निलंबन हेतु परिवहन कार्यालय भेजा जायेगा!

शराब चेकिंग में पकड़े गए वाहन एवं चालक निम्नानुसार है:-

  1. CG 10 LB 1900 अंकुर अग्रवाल
  2. CG 04 PF 0356 आशीष कुमार
  3. CG 04 LS 2343 राहुल शर्मा
  4. CG 12 AY 8772 फ़निश मानिकपुरी
  5. CG 04 NX 0361 सोमनाथ साहू
  6. CG 04 KV 1573 राजेंद्र सोनी
  7. CG 05 AN 5210 प्रदीप कुमार
  8. CG 04 PV 7432 राहुल
  9. CG 07 CJ 9356 रमन सिंग
  10. CG 04 MF 2159 हर्षवर्धन साहू
  11. CG 04 NU 8866 मनीष कुमार।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *