Blog

पुरानी रंजिश पर घर के बाहर खडी कार को जलाने वाला आरोपी  गिरफ्तार

आरोपी लव कुमार कश्यप उम्र 29 वर्ष निवासी रामगढ मोहल्ला पामगढ थाना पामगढ़ जिला जांजगीर चाम्पा

आरोपी द्वारा घटना घटित कर हो गया था फरार, जिसकी पुलिस द्वारा लगातार पातासाजी की जा रही थी

जांजगीर चांपा। प्रार्थी रामकुमार कौशिक निवासी रामनगर पामगढ द्वारा   अपनी कार मारूती अल्टो 800 को अपने घर के सामने  16.02.25 को नहर पुल के ऊपर खड़ी कर बाहर ड्यूटी चला गया था।  17.02.25 के सुबह प्रार्थी को सूचना मिला कि कार पर आग लग गई है गाड़ी के पास कुछ दूरी मे 01 लीटर का बाटल जिसमे पेट्रोल का गंध आ रहा था एवं माचिस मिला है बताया, वापस आकर देखा तो कार सामने से पुरी तरह जल गया था, किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा आग लगा दिया गया है, कि सूचना रिपोर्ट पर अज्ञात आरोपी के विरूद्ध थाना पामगढ़ में अपराध क्रमांक 69/25 धारा 326 (एफ) BNS के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

⏩ विवेचना दौरान तत्काल थाना पामगढ़ पुलिस द्वारा घटना स्थल का निरीक्षण घटना, बाद अज्ञात आरोपी की लगातार पतासाजी की जा रही थी कि इसी क्रम में *पुलिस अधीक्षक जांजगीर चांपा श्री विजय कुमार पाण्डेय (IPS)* के निर्देशन में पता चला कि उक्त कार को लव कुमार कश्यप निवासी रामगढ मोहल्ला पामगढ के द्वारा जलाया गया है, जिसको हिरासत में लेकर *अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री उमेश कुमार कश्यप* के कुशल मार्गदर्शन में घटना के संबंध में पूछताछ कर मेमोरण्डम कथन लिया गया जो कार को आग लगाना स्वीकार किए जाने से आरोपी के विरुद्ध विधिवत कार्यवाही  किया गया है।

⏩ उक्त कार्यवाही मे उपनिरी. मनोहर लाल सिन्हा थाना प्रभारी पामगढ़, प्रआर सुधीर साहू, अनुज खरे, दुर्गा जगत एवं थाना पामगढ़ स्टॉफ का सराहनीय योगदान रहा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *