Blog

आबकारी एक्ट की मामूली कार्रवाई में पैसा लेकर लेनदेन करने का लगा गंभीर आरोप….शिकायत पहुंची कप्तान के पास…..संज्ञान में लेकरTI को किया लाइन अटैच…..बोले SP,जब जिले के लिए एसपी जिम्मेदार तो थाना क्षेत्र के लिए प्रभारी जिम्मेदार

बोले एसपी,थाना क्षेत्र में कुछ भी अवैध कारोबार हुआ तो थाना प्रभारी होंगे जिम्मेदार

जांजगीर चांपा। इन दिनों जांजगीर चाम्पा के पुलिस कप्तान एक्शन मोड पर है।नाराज कप्तान ने सीधे और दो टूक बात की है।उन्होंने जिले के थाना प्रभारियों और चौकी प्रभारियों को निर्देशित किया है।बोले है कि थाना क्षेत्र में कुछ भी अवैध कारोबार हुआ तो सीधे इसके लिए थाना प्रभारी जिम्मेदार होंगे।

पुलिस अधीक्षक जांजगीर चांपा की आबकारी एक्ट की कार्यवाही में लापरवाही बरतने वाले थाना प्रभारी कमलेश शेंडेय को तत्काल प्रभाव से लाइन अटैच किया गया है।
बता दे थाना प्रभारी बम्हनीडीह ने क्षेत्र में अवैध शराब बिक्री पर बम्हनीडीह थाना की पुलिस ने आबकारी एक्ट के तहत मामूली कार्यवाही कर छोड़ दिया गया था। इसके साथ ही इस्म मामले में लेनदेन किए जाने की शिकायत भी पुलिस के संज्ञान में आया।इसे पुलिस अधीक्षक जांजगीर चांपा विजय कुमार पाण्डेय ने आबकारी एक्ट की मामूली कार्यवाही को गंभीरता से लेते हुए निरीक्षक कमलेश शेंडेय थाना प्रभारी बम्हनीडीह को लाइन भेज दिया है।इसके साथ ही उसके बदले तत्काल उपनिरी. भवानी सिंह थाना चांपा को थाना प्रभारी बम्हनीडीह का प्रभारी बनाया गया है।

बोले एसपी,अवैध कारोबार की मिली शिकायत तो होगी कार्रवाई

थाने मे किसी भी स्टाफ की कोई भी अवैध कारोबार कर रहे अपराधियों से संलिप्तता थाना प्रभारी की संलिप्तता मानी जाएगी… यदि जिले की कानून व्यवस्था और अपराध की सम्पूर्ण जिम्मेदारी पुलिस अधीक्षक की मानी जाती है तो थाने की सम्पूर्ण जिम्मेदारी भी थाना प्रभारी की ही मानी जाएगी

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *