Blog

बुजुर्ग महिला की हत्या…..लाश मिलने की खबर से मचा हड़कंप

गांव के नजदीक पास टावर के पास मिली लाश

कोटा पुलिस अज्ञात आरोपी की तलाश में जुटी

बिलासपुर। कोटा थाना क्षेत्र के ग्राम खुरदुर में 65 वर्षीय महिला कुँवरिया बाई बघेल की अज्ञात व्यक्ति ने हत्या कर दी है। बुजुर्ग महिला की लाश गांव से लगे टावर के पास मिली है। मृतका के शरीर मे टंगिया से वार करने के  निशान मिले है जिससे हत्या की आशंका जताई जा रही है

कोटा  पुलिस ने बताया कि कोटा थाना क्षेत्र के ग्राम खुरदुर में एक बुजुर्ग महिला की लाश मिलने की खबर मिली।खबर पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।इसी बीच पता चला कि बुजुर्ग महिला कुंवारिया बाई बघेल है।जो घर पर रहकर जीवन यापन करती थी।पुलिस ने जांच में यह भी पाया कि बुजुर्ग महिला
की किसी ने हत्या कर दी है।पुलिस ने हत्या की खबर पाने के बाद आसपास के लोगो  से पूछताछ शुरू कर दी।इसके साथ ही बुजुर्ग महिला से मिलने वाले लोगों से भी पूछताछ की जा रही है।पुलिस का दावा है कि हत्या करने वाला जल्द गिरफ्तार हो जाएगा।

*हत्या का कारण स्पष्ट नहीं*

कोटा पुलिस का कहना है  कि हत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है।जिसने भी हत्या की है वह परिचित था जिसने मौका पाकर घटना को अंजाम दिया है।इसलिए पुलिस हर पहलुओं पर जांच कर रही है।

*आसपास के लोगो से पूछताछ*

पुलिस का कहना है कि आसपास के लोगो से पूछताछ की जा रही है।संदेहियों और पड़ोसियों से पूछकर और भी डिटेल निकाला जा रहा है।ताकि आरोपियों का कुछ पता चल सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *