Blog

शिक्षक के मकान में चोरी करने वाला गिरफतार

बिलासपुर। शिक्षक के मकान में चोरी करने वाले दो युवकों को पुलिस ने पकड़ लिया है।पकड़े गए आरोपियों के पास से चोरी का माल बरामद कर लिया गया है।

तखतपुर पुलिस ने बताया कि प्रार्थी ‍भरत लाल खूंटे ग्राम पुरेना तखतपुर ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि कोई चोर उसके घर के अंदर घुसकर कमरे मे रखे मोबाईल फोन व बिजली फिटींग के लिए लाये तार को चोरी कर ले गया है ।घटना की रिपोर्ट पर अपराध कायम कर विवेचना मे लिया गया।पुलिस ने सायबर सेल के माध्यम से चोरी के मोबाइल का लोकेशन लेकर संदेही राजकुमार भारती एवं रमाकांत बंजारे को अभिरक्षा में लेकर पुछताछ करने पर चोरी करना स्वीकार किया जिसके कब्जे से 1 नग मोबाईल फोन व 4 बंडल बिजली फिटींग तार को बरामद कर जब्त् किया गया,
दोनो आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।अपराधिक तत्वों पर तखतपुर पुलिस का प्रहार जारी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *