Blog

करे योग रहे निरोग – ललित

बिलासपुर।विश्व योग दिवस की 11वीं वर्षगांठ के अवसर पर पंजाब नैशनल बैंक, बुधवारी बाजार शाखा में ऑल इंडिया पीएनबी पेंशनर्स एसोसिएशन, बिलासपुर मंडल के सदस्यों की विशेष सभा का आयोजन किया गया। सर्वप्रथम निरोगी रहने हेतु प्रतिदिन योग करने का संकल्प करते हुये एआईपीएनबीपीए के अध्यक्ष श्री एस एन चावड़ा के नेतृत्व में अहमदाबाद के शहीदों को श्रद्धांजलि प्रदान की गई। सचिव श्री रूपरतन सिंह नेआगे की कार्यवाही शुरू किया। इस अवसर पर ऑल इंडिया पीएनबी पेंशनर्स एसोसिएशन के चेयरमैन ललित अग्रवाल, हरिहर देवांगन, असगर हसन खान, प्रदीप विश्वास, रवि कुमार टण्डन, रमेश कोशले, रवि शंकर पटनायक, रामकुमार जायसवाल, हेम सिंह वर्मा, श्रीमती संध्या त्रिपाठी, सुरेंद्र चावड़ा, रूप रतन सिंह सहित पीएनबी से सेवानिवृत्त अनेकों साथी उपस्थित रहे। बैठक में पेंशन अपडेशन, मेडिकल इंश्योरेंस व अन्य सावधि जमाओं को गिरवी रखकर ऋण लेने पर नियमों के विपरीत प्रोसेसिंग फीस लगने जैसे सामयिक विषयों पर विस्तृत चर्चा की गई। पदाधिकारियों ने तत्काल सुधारात्मक कार्यवाही करने का आश्वासन दिया। अवसर का लाभ लेते हुए आशुतोष गहलोत व पार्थो घोष ने समस्त सदस्यों से आग्रह किया कि वे अपने मित्र, परिचित, रिश्तेदारो को पीएनबी के प्रोडक्ट्स की विशेषताओं की जानकारी अवश्य देवे। सभी सदस्यों ने सदस्यता बढ़ाने का अभियान चलाने का निर्णय लिया। ललित अग्रवाल ने बताया कि माननीय प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में आज 175 देशों में करोड़ो लोग एक साथ योग कर स्वयं को निरोगी रख रहे हैं। विश्व शांति हेतु योगासन किया गया। अंत मे राष्ट्रगान के साथ बैठक समाप्त हुई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *