21 जून अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस में शामिल हुए बरकाती

बिलासपुर।आज नगर पालिका परिषद् रतनपुर में गज किला प्राचीन रतनपुर में ऐतिहासिक योग दिवस पर भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा जिला बिलासपुर के प्रभारी प्रदेश विशेष आमंत्रित सदस्य सूफी संवाद महा अभियान सह प्रभारी छत्तीसगढ़ प्रभारी योग दिवस एक पेड़ मां के नाम मौलाना युसूफ रजा बरकाती शामिल हुए,
योग दिवस पर उन्होंने कहा कि योग हमारे जीवन के दिन चर्या का अभिन्न हिस्सा है योग हमें हमेशा अनुशासन में रहकर अपनी जिंदगी को स्वस्थ बनाने में योग बड़ा मदद गार साबित होता है इस अवसर पर अल्पसंख्यक मोर्चा जिला उपाध्यक्ष सैय्यद वासित अली,शिप्रा सैमुअल सह प्रभारी योग एक पेड़ मां के नाम,, के सह प्रभारी साहिल शेख तखतपुर,

रतनपुर मंडल अध्यक्ष बरकत अली अल्पसंख्यक मोर्चा खैरून निशा, नियाज़ खान, हबीब खान समेत नगर पंचायत के समस्त पार्षद गण नगर पंचायत अध्यक्ष नगर पंचायत के सीएमओ समस्त पदाधिकारी एवं स्कूल छात्र-छात्राओं एवं वरिष्ठ जनों के बीच योग दिवस का कार्यक्रम आयोजित हुआ