Blog

बावन परी से इश्क लड़ाने वाले 14 आरोपी गिरफतार…..तालाब के पास बैठकर लगा रहे थे जीत हार का दांव

आरोपियो के कब्जे से नगदी 9700 रूपये, 3 तास पत्ती और बाइक बरामद

बिलासपुर। सकरी पुलिस ने तालाब के पास जुआ खेलने वाले 14 जुआरियों को रंगे हाथों पकड़ा है।जुआरियों के कब्जे से
9700 रुपए बरामद किया गया है।जिनके खिलाफ कार्रवाई की गई है।

सकरी पुलिस ने बताया  कि पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि कुछ लोग चोरभटठी खुर्द तालाब के पास जुआ खेल रहे है मुखबीर के निशानदेही पर चोरभटठी खुर्द तालाब के पास घेरा बंदी कर जुआ खेलते जुआरियों को पकड़ा गया । जिसमें मोहम्मद अबरार पिता अब्दुल कलीम उम्र 29 साल निवासी चोरीभट्ठी थाना सकरी,शाहजहां पिता शमशेर अली उम्र 35 साल निवासी चोरभट्ठी  सकरी,जावेद खान पिता शमशेर खान उम्र 28 साल निवासी चोरभट्ठी, ताहीर अली पिता बहर अली उम्र 60 वर्ष निवासी चोरभट्ठी,नफीस खान पिता रशीद खान उम्र 27 वर्ष निवासी चोरभट्ठी,सैफ अली पिता शेर अली उम्र 25 वर्ष निवासी चोरभट्ठी, बहाव खान पिता हमीद खान उम्र 40 वर्ष निवासी चोरभट्ठी, अनीश अली पिता बसीर खान उम्र 30 वर्ष निवासी चोरभट्ठी, सलीम खान पिता बसीर खान उम्र 38 वर्ष निवासी चोरभट्ठी, विरेन्द्र विश्वकर्मा पिता कलीचरण उम्र 36 वर्ष निवासी चोरभट्ठी,मुनव्वर पिता मोम्मद उम्र 45 वर्ष साकिन चोरभट्ठी, अमीर खान पिता चांदखान उम्र 36वर्ष चोर भट्ठी, ईसान अली पिता शमशेर अली  उम्र 55 वर्ष चोर भट्ठी और  कांती कुमार वैष्णव पिता विष्णुदास वैष्णव उम्र 32 वर्ष साकिन चोरभट्ठी  को गिरफतार किया गया है।जिनके कब्जे से  नगदी  9700 रूपये, 03 नग 52 पत्ती तास, पल्सर मोटर सायकल क्रमांक CG10BE6486, स्कूटी वाहन क्रमांकCG10BY5538, हिरो एचएफ डिलक्स वाहन क्रमांक CG 10 BY 0189 जप्त किया गया।आरोपियो के विरूद्ध प्रतिबंधात्मक कार्यवाही कर सिटी मजिस्ट्रेट  के समक्ष पेश किया गया।

*जुआरियों को पकड़ने में निभाई सराहनीय भूमिका*

उक्त कार्यवाही में निरीक्षक प्रदीप आर्य, प्रआर रवि कुमार लहरे, आर- इंद्रावन सिंह मरकाम, रूपेश कौशिक, विनेन्द्र कौशिक, रविशेखर सिरो, कृष्णा मार्को की महत्वपूर्ण भूमिका रही

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *