पुलिस चंगुल में 16 संदिग्ध विदेशी…..एसएसपी ने दिया दस्तावेज जांच का आदेश….12 स्थायी वारंट और 28 गिरफ्तारी वारंट समेत कुल 40 वारंट तामिल

बदमाशों के घर पुलिस ने बोला धावा
बिलासपुर।जिला पुलिस टीम ने चेकिंग अभियान चलाकर 12 स्थायी वारंट और 28 गिरफ्तारी वारंट समेत 40 वारंट तामील किया है। इस दौरान 133 गुंडाऔर निगरानी बदमाशों को भी तलब किया। पुलिस कप्तान ने चेकिंग अभियान के दौरान विदेशी नागरिक होेने के संदेह में पकड़े गए 16 लोगों का दस्तावेज बरामद कर सघन जांच का आदेश दिया है।

एसएसपी रजनेश सिंह के निर्देश पर पुलिस की संयुक्त टीम ने शहरी और ग्रामीण थाना क्षेत्रों में विशेष चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान जिले के सभी थाना-चौकी क्षेत्रों में सक्रिय गुंडा और निगरानी बदमाशों के निवास स्थान पहुंचकर पुलिस टीम ने जाँच पड़ताल के साथ वारंटियों को धर दबोचा है। बदमाशों को थाना तलब कर पूछताछ की कार्रवाई को अंजाम दिया है।
अभियान के दौरान पुलिस ने 16 संदिग्ध व्यक्तियों को भी पकड़ा है। विदेशी नागरिक होने के संदेह में सभी का फिंगरप्रिंट लेकर आईसीजेएस पोर्टल के माध्यम से गहन तलाशी का आदेश पुलिस कप्तान ने दिया है। जानकारी देते चलें कि जिले में अवैध तरीके से रहने वाले संदिग्ध विदेशी नागरिकों के मद्देनजरपुलिस टीम लगातार पूछताछ की कार्रवाई कर रही है।
अभियान के दौरान पुलिस टीम ने 12 स्थायी वारंट और 28 गिरफ्तारी वारंट समेत कुल 40 वारंट तामील किए है।इस दौरान 133 गुंडे एवं निगरानी बदमाशों को चेक किया है। थाना पहुंचकर हाजिसी नहीं लगाने वाले गुंडे एवं निगरानी बदमाशों को घर पहुंचकर धर दबोचा है। इसके अलावा विदेशी नागरिकों की छनबीन मं पुलिस ने 16 संदिग्धों को पूछताछ के लिए थाना बुलाया है।
मामले में एसएसपी ने बताया कि सतत अभियान के माध्यम से अपराध और अपराधिक गतिविधियों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति का प्राथमिकता से पालन किया जा रहा है। ताकि आम नागरिकों में सुरक्षा की भावना बनी रहे। असामाजिक तत्वों में पुलिस का भय कायम रहे।
*रसूखदार गुंडे बदमाशों की भी हुई गिरफ्तारी*
पुलिस के इस अभियान में ऐसे कई लोग पकड़ाए है।जो अपने आपको रसूखदार कहते है।लेकिन पुलिस ने जब गिरफ्तार किया और पेश किया तो उनकी पूरी हेकड़ी निकल गई।
वर्जन
आदतन गुंडे बदमाश और फरार वारंटियों के अलावा गिरफ्तारी वारंट निकलने वाले आरोपियों को पकडा गया है।जिनके खिलाफ कार्रवाई कर कोर्ट में पेश किया जायेगा।
राजेंद्र जायसवाल
एएसपी सिटी बिलासपुर