Blog

तहसीलदार के फर्जी सील से जाति,आय प्रमाण पत्र बनाने वाले 2 फरार आरोपी गिरफतार

बिलासपुर। तहसीलदार का फर्जी सील, हस्ताक्षर और हितग्राहियो को जाति प्रमाण पत्र,निवास प्रमाण पत्र  फर्जी तरीके से तैयार करके बेचने वाले फरार दो आरोपियों को सिविल लाइन पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
पकड़े गए आरोपी तहसील ऑफिस में अधिवक्ता और सहायक कर्मचारी है।

सिविल लाइन पुलिस ने बताया कि
वर्ष 2023 में आरोपी मुकेश खरे पिता साहेब लाल खरे उम्र 37 साल निवासी ग्राम सेमरताल  एवं राजकुमार सूर्या पिता मंगलू राम सूर्या उम्र 45 साल साकिन करबला ने तहसील कार्यालय  में तहसीलदार का सील बनवाकर तहसीलदार का फर्जी हस्ताक्षर हितग्राहियो को जाति प्रमाण पत्र, निवास प्रमाण पत्र , फर्जी तरीके से तैयार कर वितरण किया गया था।जिसकी शिकायत सिविल लाइन थाना में की गई थी।मामले की जांच की गई तो अधिवक्ता और उसके सहायक के खिलाफ अपराध कायम किया गया।जिसमें दोनों आरोपी अपराध दर्ज होने के बाद से फरार थे।पुलिस के जांच में पाया कि आरोपी राजकुमार सूर्या तहसील कार्यालय में अधिवक्ता हैं एवं मुकेश खरे उसके सहायक है। दोनो मिलकर घटना को अंजाम दिए  है।जिनके खिलाफ धारा 466,467,468,34 भादवि के तहत अपराध कायम है।
और वर्ष 2023 से फरार थे जिन्हे मुखबिर की सूचना पर  गिरफतार कर  न्यायालय में पेश किया गया है।

*2023 से कर रहे थे फर्जी सील का उपयोग*

पुलिस ने बताया कि वर्ष 2023 से फर्जी सील का उपयोग करके कई जाति प्रमाण पत्र और न जाने कितने कागजात तैयार करके बना कर दिए है।जिसकी जांच की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *