Blog

फर्जी प्रमाण पत्र बनाकर नौकरी लगाने वाले फरार आरोपी को किया गिरफ्तार…..केंद्रीय बलो में नौकरी पाने यूपी के व्यक्ति बन गए मुंगेली निवासी….फर्जीवाड़ा करने वाले गिरफ्तार

मुंगेली पुलिस को फर्जी दस्तावेज तैयार कर नौकरी दिलाने वाले अंतर्राज्यीय गिरोह के फरार आरोपी को पकड़ने में मिली सफलता

फर्जी दस्तावेज तैयार करने वाले अंतर्राज्यीय गिरोह के 1 फरार आरोपी को किया गया गिरफ्तार

बिलासपुर।मुंगेली
फर्जी दस्तावेज तैयार करने वाले अंतर्राज्यीय गिरोह के एक फरार आरोपी को गिरफ्तार
किया गया है।पुलिस ने फर्जी स्टाम्प पेड, लकड़ी एवं रबर का सील पेन ड्राईव, 1 लेपटाप तथा मोबाईल को जप्त किया गया है।

एसपी भोजराम पटेल ने बताया कि योगेन्द्र कुमार पिता प्रेमशंकर बघेल एवं प्रशांत राजपूत पिता मानसिंह दोनों अपने आपको ग्राम कंतेली का रहने वाला बताए।जिन्होने विशाल पिता यशपाल सिंह के चरित्र सत्यापन के संबंध में जानकारी लेने के लिए पुलिस कार्यालय आए हुए थे दोनों व्यक्ति एवं उनकी चाही गयी चरित्र सत्यापन के संबंध में बारिकी से जांच कर ग्राम कंतेली में सरपंच प्रतिनिधि,कोटवार एवं अन्य लोगो से विशाल पिता यशपाल सिंह के बारे में पूछताछ की गई। इसी बीच मालूम हुआ कि उक्त नाम का व्यक्ति गांव में नहीं रहता है।तब पुलिस ने संदिग्ध व्यक्ति योगेन्द्र कुमार पिता प्रेमशंकर बघेल उम्र 29 वर्ष निवासी अंडला याना खैर, जिला अलीगढ़ और प्रशांत राजपूत पिता मानसिंह राजपूत उम्र 30 वर्ष निवासी डौकी थाना डौकी, जिला आगरा को हिरासत में लेकर पुछताछ किया गया।जिन्होने अपने साथी फैजान खां उत्तरप्रदेश के साथ मिलकर फर्जी तरीके से दस्तावेज ग्राम कंतेली मुंगेली का फर्जी मूल निवास प्रमाण पत्र वनवा के नौकरी करने की तलाश के थे।वे असल रूप में पेश कर धोखाधड़ी करते हुए केन्द्रीय बलों में सरकारी नौकरी में नियुक्ति पाने की लालसा रही।लेकिन दूसरे फरार आरोपी की तलाश जारी रही।
इधर पुलिस ने योगेन्द्र कुमार और प्रशांत राजपूत से निवास प्रमाण पत्र, नोटरी का कोरा प्रमाण पत्र, दाखिल खारिज, सील, कुटरचित प्रमाण पत्र एवं 3 मोबाईल को जप्त कर विधिवत गिरफ्तार कर ज्युडिशियल रिमाण्ड पर जेल दाखिल किया गया। वही मुंगेली भोजराम पटेल ने प्रकरण की गंभीरता को देखते हुये फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए इण्ड-टु-इण्ड की कार्यवाही करने निर्देशित किया गया था। इसी बीच लालपुर पुलिस ने फरार आरोपी फैजान खां की लगातार खोजबीन कर रही थी ।तभी पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि आरोपी फैजान खां पिता सईद खां उम्र 38 वर्ष निवासी भोजपुर (रामगढ़), फतेहाबाद जिला आगरा बिलासपुर रेलवे स्टेशन में खड़ा हुआ है।सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और हिरासत में लेकर पुछताछ की। जिसने अपराध करना स्वीकार किया।पुलिस ने पकड़े गए आरोपी के खिलाफ अपराध कायम कर जेल भेज दिया है।

नौकरी के लिए बनवाए गए फर्जी दस्तावेज और सील बरामद

पुलिस ने बताया कि ग्राम चमई फरीदाबाद उत्तरप्रदेश मे जन सेवा केन्द्र सायबर कैफे चलाना तथा अपने साथी योगेन्द्र कुमार व प्रशांत राजपूत के साथ मिलकर फर्जी तरीके से कूटरचित कर पैसे लेकर फर्जी आधार कार्ड, दस्तावेज तैयार करना बताया। पुलिस ने फर्जी स्टाम्प पेड, लकड़ी एवं रबर का सील पेन ड्राइव,एक लैपटाप तथा एक मोबाइल पेश किया है।

पुलिस अधिकारी और कर्मचारी की भूमिका

उपरोक्त कार्यवाही में उपनिरी. अमित गुप्ता थाना प्रभारी लालपुर, आर. जितेन्द्र ठाकुर, देवेन्द्र नागरे, रामकिशोर कश्यप की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *