Blog
शराब सेवन कराने वाले ढाबा संचालक के खिलाफ कार्यवाही…. बैठाकर पिलाने और शराब बेचने का करता था काम

बिलासपुर। चेतना विरुद्ध नशा व प्रहार अभियान के तहत अवैध शराब बिक्री एवं होटल ढाबों में बिना लाइसेंस के शराब सेवन कराने वाले के विरुद्ध कार्यवाही के लिए एसपी के निर्देशित किया है।

इसी बीच मुखबिर से सूचना मिली कि कोटा स्थित राजस्थान ढाबा का स्वामी अवैध रूप से अपने ढाबा में शराब सेवन हेतु सामग्री उपलब्ध करा रहा है कि मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर कोटा पुलिस ने मौके पर जाकर दबिश दी।

इस बीच पुलिस ने कोटा स्थित राजस्थानी ढाबा में रेड कार्यवाही करते हुए आरोपी रमेश मेघवाल पिता चंपालाल मेघवाल उम्र 40 वर्ष राजस्थानी ढाबा कोटा को शराब सेवन के लिए सामग्री उपलब्ध करते हुए गिरफ्तार किया गया है।