Blog

दुकान में चोरी के मामले में पुलिस ने 24 घंटे में नाबालिग चोर को पकड़ा

75 हजार की संपत्ति की बरामद

बिलासपुर । मस्तुरी अंतर्गत मल्हार की पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 24 घंटे के भीतर दुकान से चोरी की गई 75 हजार रुपये की संपत्ति बरामद कर ली है। यह चोरी एक नाबालिग बालक द्वारा की गई थी, जिसे पकड़कर किशोर न्याय बोर्ड के समक्ष प्रस्तुत किया गया।

मिली जानकारी के अनुसार, प्रार्थी निखिल पाटले ने पुलिस को बताया कि 16 जून की रात करीब 11 बजे उसने दुकान की बिक्री की राशि लगभग 75 हजार रुपये एक काले बैग में रखकर काउंटर में रख दी थी। सुबह उठने पर उसने देखा कि बैग और रकम गायब है। इस पर मल्हार पुलिस ने धारा 331(4), 305 बीएनएस के तहत अपराध दर्ज कर जांच शुरू की। मल्हार चौकी प्रभारी ओंकारधर दीवान के नेतृत्व में टीम गठित कर पतासाजी शुरू की गई। जांच में एक विधि से संघर्षरत बालक को संदेही पाते हुए उससे 65,000 रुपये नगद और चोरी की राशि से खरीदा गया रियलमी कंपनी का मोबाइल (कीमत लगभग 10 हजार रुपये) जप्त किया गया।
इस सफलता में प्रआर मनोज राजपूत, प्रआर नुचास तिग्गा, आरक्षक अभिजीत कुर्रे, संतोष सिंह, जयशंकर साहू और विकास अंचल की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *