Blog

नगर सैनिक महिला एवं पुरुष परीक्षा का हुआ आयोजन

बड़ी संख्या में शामिल हुए अभ्यर्थी, सरल प्रसन ने अभ्यर्थियों में जगाई उम्मीद

बिलासपुर।छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल के द्वारा इन दिनों शासन में विभिन्न विभागों में रिक्त पड़े पदों के लिए लिखित परीक्षा आयोजित की जा रही है जिसमें अभ्यार्थियों को शामिल कर उन रिक्त पदों को बढ़ाने की प्रक्रिया प्रारंभ है इसी कड़ी में रविवार को शहर के 15 परीक्षा केंद्रों में नगर सैनिक महिला एवं पुरुष परीक्षा का आयोजन किया गया इस परीक्षा में कुल 5342 ने पंजीयन कराया था।जिसमें 5051 उपस्थित और 291अनुपस्थित रहे एक पाली में आयोजित हुई इस परीक्षा में युवाओं में अच्छा उत्साह देखने को मिला और अभ्यर्थियों के शामिल होने की उपस्थिति भी अच्छी रही परीक्षा केंद्रों से बाहर निकालने के बाद अभ्यर्थियों ने मिला-जुला प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि परीक्षा में सामान्य प्रश्न पूछे गए थे लेकिन इसमें कुछ सवाल कठिन थे जिससे उनको परीक्षा में थोड़ी समस्या भी हुई लेकिन जिन अभ्यर्थियों ने परीक्षा के लिए तैयारी की थी उनका मानना है की परीक्षा में पूछे गए प्रश्न सरल थे और उन्हें उम्मीद है कि जिस पद के लिए परीक्षा आयोजित की जा रही है उसमें उन्हें सफलता मिल जाएगी परीक्षा को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था के भी पुख्ता इंतजाम किए गए थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *