अवैध रेत उत्खनन, परिवहन और भंडारण पर ताबड़तोड़ कार्रवाई…..सरगांव से 900 ट्रैक्टर रेत बरामद…..

एसडीएम,तहसीलदार और खनिज विभाग की टीम ने मारा छापा
रेत माफियाओं में मचा हड़कंप
मुंगेली।कलेक्टर मुंगेली के निर्देशानुसार तहसील सरगांव क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बासीन , मदकू, मोतिमपुर के रेत घाट में अवैध रूप से हो रहे रेत उत्खनन, परिवहन पर कार्यवाही की गई। एसडीएम पथरिया अजय शतरंज ,तहसीलदार अतुल वैष्णव, माइनिंग ऑफिसर ज्योति मिश्रा, नायब तहसीलदार लीलाधर सिंह के संयुक्त दल द्वारा 1 चेन माउंटेन मशीन , 2 ट्रैक्टर पर रेत के अवैध उत्खनन , परिवहन के कारण कार्यवाही की गई तथा लगभग 900 ट्रैक्टर (2700 घन मीटर) अवैध रेत के भंडारण पर जब्ती की कार्यवाही की गई।

चैन मशीन जब्त कर सीज़ की गई तथा परिवहन संबंधित वाहनों को जब्त किया जाकर सरगांव थाने में अभिरक्षा में खड़ी की गई। माइनिंग एक्ट के तहत विधिसम्मत कार्यवाही की गई। अवैध रेत के उत्खनन और परिवहन पर लगातार कार्यवाही की जा रही है।
