Blog

युवती की संदिग्ध हालत में जली हुई मिली लाश….पचपेड़ी थाना क्षेत्र का मामला, पुलिस जुटी जांच में

पचपेड़ी – थाना क्षेत्र में बुधवार की शाम एक युवती की उसी के घर में जली हुई लाश मिलने से गांव में हड़कंप मच गया वही सूचना के बाद मौके पर पहुंची ने शव को अपने कब्जे में लेकर जांच में जुट गई है।
मिली जानकारी के अनुसार पचपेड़ी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम गिदपुरी निवासी कुंभ लाल पटेल बुधवार सुबह अपनी बेटी चंद्रिका पटेल उम्र19 वर्ष जिसकी मानसिक स्थिति ठीक नहीं होने के कारण घर में छोड़ घर के बाकी सदस्यो के साथ गांव में ही स्थित खेत में धान बोआई करने गए हुए थे जब धान बोआई कर शाम 5:30 बजे घर लौटे तो देखा कि उनकी बेटी घर के अंदर जली हुई अचेत अवस्था में पड़ी हुई है पास जाकर देखने पर पता चला कि युवती की मौत हो चुकी है जिसके बाद इस घटना की जानकारी पचपेड़ी पुलिस को दी जो मौके पर पहुंची, शुरुआती जांच में पता चला कि युवती के अगल बगल से केरोसिन (मिट्टीतेल) की महक आ रही थी जिससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि युवती ने घर में रखे मिट्टीतेल को अपने ऊपर डालकर आग लगाकर आत्महत्या कर ली होगी। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर गुरुवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौप दिया है वही पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस छानबीन में मौत की असल वजह सामने आएगी फिलहाल पचपेड़ी पुलिस आगे की जांच कार्यवाही में जुट गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *