भाई बना भाई का हत्यारा….पैसों का बंटवारा को लेकर छोटे भाई को उतारा मौत के घाट…. टांगी मारकर की हत्या

बाराद्वार / सक्ती । प्रार्थी मनेाहर दास महंत पिता लल्लु दास महंत उम्र 55 साल निवासी अकलसरा थाना बाराद्वार जिला सक्ती द्वारा ने रिपेार्ट दर्ज कराया कि दिनांक 25.06.2025 के प्रातः 7 बजे पता चला कि गांव के मनीराम शिकारी पिता परसराम की हत्या हो गयी है तब मनीराम शिकारी के घर देखा गया कि मनीराम शिकारी का शव उसके घर के परछी पर कपडे से ढंका था कपडा को हटाकर देखा तो मनीराम शिकारी के सिर में गंभीर चोंट दिख रहा था फिर मनीराम के लडका राजू शिकारी उम्र 12 वर्ष से पुछा तो बताया कि 24 जून को मेरे पिता मनीराम शिकारी एवं बडे पिता धनीराम शिकारी रात्रि 8 बजे वाद विवाद हो रहे थे उसी समय मेरे पिता मनीराम शिकारी की हत्या मेरे बडे पिताजी धनीराम शिकारी के द्वारा घर के सामनें ईमली पेढ के नीचे टांगी से मेरे पिता मनीराम शिकारी को सिर में मारकर गंभीर चोंट पहूंचाकर हत्या किया है ,प्रार्थी कि रिपोर्ट पर अपराध कायम कर विवेचना में लिया गया ।
घटना के संबंध में पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हरीश यादव, अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) मनीष कुंवर सक्ती से आवश्यक दिशा निर्देश प्राप्त कर निरीक्षक लखन लाल पटेल की मुस्तैदी से आरोपी धनी राम शिकारी को पकड़ लिया गया।पुलिस ने बताया कि आरोपी घर से भाग कर बाहर जाने की फिराक में था जिसके संबंध में मुखबीरों से जानकारी एकतत्र कर ग्राम ठठारी अकलसरा मोड़ बस स्टेण्ड से संदेही धनीराम शिकारी पिता परस राम महंत उम्र 45 साल निवासी अकलसरा थाना बाराद्वार जिला सक्ती को हिरासत मे लेकर पूछताछ किया गया जो अपराध करना कबूल कर बताया कि अपने पिता जी परसराम शिकारी के नाम पर प्रधानमंत्री आवास योजना का किस्त 40000/- रू. पिता के खाता में आया है। 24 जून के रात्रि लगभग 8 बजे अपने मंझला भाई मनीराम शिकारी प्रधानमंत्री आवास योजना का किस्त मे से आधा पैसा मांग रहा था आरोपी द्वारा देने से मना किया तो मनीराम आधा पैसा मेरा है कहकर बोलने लगा, हम दोनो के बीच इसी बात को लेकर विवाद होने लगा वह चिल्ला कर गाली गलौच कर रहा था आरोपी द्वारा समझाने कि कोशिश किया लेकिन मनीराम नहीं समझा तब आरोपी को बहुत गुस्सा आया और आरोपी गुस्से में घर से टांगी उठाकर लाया और इंमली पेड़ के नीचे मनीराम जहा खड़ा था उसके सिर पीछे जोर से टांगी के लोहे के पासा से तीन-चार बार मारकर मनीराम की हत्या कर टांगी को घर में छिपा कर रखा था। आरोपी द्वारा साक्ष्य मिटाने का भी भरसक प्रयास किया गया । मामले मे घटनास्थल से प्राप्त साक्ष्य एवं आरोपी के मेमोरण्डम के आधार पर हत्या कारित करने के लिये आरोपी द्वारा इस्तेमाली लोहे का टांगी व अलाजरब को जप्त कर, पर्याप्त साक्ष्य के आधार पर आरोपी को विधिवत गिरफतार कर न्यायिक रिमांड पर संबंधित न्यायालय पेश किया जा रहा है।
उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक लखन लाल पटेल ,सउनि यशवंत राठौर , प्रआर. विजय पटेल,देवनारायण चंद्रा,आर. यौगेश राठौर , अजय बंजारे , किशोर सिदार ,दिलसाय सोनवानी, गौतम सिदार, तकेश्वर कटकवार एवं मआर लक्ष्मीन सिदार का योगदान रहा।