Blog

अपने आप को बताया एमबीबीएस का छात्र एंव पिता को आर्मी का लिफ्टिेनेंट कर्नल….फिर जाल बिछाकर की लाखों की धोखाधड़ी… उत्तर प्रदेश के 2 आरोपी गिरफ्तार

आरोपियो ने प्रार्थी को लोवर बर्थ देकर सामान चोरी कराकर वापस देकर प्रार्थी का जीत लिया विश्वास

प्रार्थी को प्रलोभन देने के लिये आरोपियो में अपने आप को बताया एमबीबीएस का छात्र एंव पिता को आर्मी का लिफ्टिेनेंट का कर्नल

आरोपियो ने प्रार्थी से 50,000रु लेकर दो दिन के बाद किया था वापस , जिसके फलस्वरुप प्रार्थी ने किया था 6,50,000रु आरटीजीएस आरोपी के खाते में

आरोपी के द्वारा प्रार्थी को अपने खाते में दिखाया गया 92,00,000रु का बैंलेंस जिससे प्रार्थी आया प्रलोभन में

जांजगीर । प्रार्थी प्रमोद कुमार पाण्डेय पिता जयनारायण पाण्डेय उम्र 46 वर्ष निवासी जयभारत स्कुल के पीछे वार्ड क्र 14 जांजगीर थाना जांजगीर ने 25 जून को थाना में रिपोर्ट दर्ज कराया कि प्रार्थी और उसका परिवार दिनांक 13 मई से 20 मई तक हरिद्वार ऋषिकेश, देव प्रयाग व मसुरी (उत्तराखण्ड) घुमने के लिये गये थे जो ट्रेन में सफर करने के दौरान कृष्णानंद सिंह नाम का एक लड़का मिला जो अपना परिचय एमबीबीएस द्वितीय वर्ष एम्स ऋषिकेश का छात्र होना बताया। सफर के दौरान प्रार्थी के बैग ट्रेन में चोरी हो गया जो उक्त लड़के ने रेल्वे पुलिस में पहचान होना तथा बैग वापस करा दुंगा बोला तब प्रार्थी उसके बतो में आकर उस पर विश्वास करते हुये उसके द्वारा 16.05.2025 को रकम की मांग करने पर 50,000रु फोन-पे के माध्यम से उधार रकम दिया था जो दिनांक 18.05.2025 को वापस कर दिया था। दिनांक 20.05.2025 को प्रार्थी वापस अपने परिवार के साथ घर आ गया था व उसके चोरी हुये बैग को कृष्णानंद सिंह मिल जाना तथा प्रार्थी को कुरियर के माध्यम से वापस कर देने के कारण उससे और विश्वास करने लगा 26.05.2025 को प्रार्थी को मोबाईल नम्बर 6393509833 के माध्यम से दोपहर 2 बजे कृष्णानंद सिंह फोन कर बोला कि चण्डीगढ़ में भूमि रजिस्ट्री कराना है पैसो की बहुत जरुरत है कहकर किसी व्यक्ति को अपना पापा बताकर प्रार्थी से बात कराया तथा दो दिन में रकम वापस कर दुंगा बोला जिसकी बातों में आकर प्रार्थी कृष्णानंद सिंह के एक्सिस बेैंक के खाता में आरटीजीएस के माध्यम से 6,50,000रु रकम ट्रांसफर किया दिनांक 31.05.2025 को 70,000रु तथा दिनांक 18.06.2025 को 5,000रु फोन पे के माध्यम से रकम वापस किया शेष रकम को आज देता हूं कल देता हूं कहकर टाल मटोल कर रहा था दिनांक 23.06.2025 को फिर से 5,00,000रु की मांग करने लगा जो प्रार्थी को अपने साथ धोखाधड़ी होने का अहसास होने पर टोलफ्री नंबर 1930 में शिकायत कर थाना में कृष्णानंद सिंह एंव उसके साथी के विरुध्द रिपोर्ट दर्ज कराया था।
मामले के गंभीरता को देखते हुये दीगर राज्य के आरोपियों के विरूद्व पुलिस अधीक्षक जांजीगर-चाम्पा के निर्देशन में अति. पुलिस अधीक्षक उमेश कुमार कश्यप के मार्गदर्शन में नगर पुलिस अधीक्षक कविता ठाकुर के नेतृत्व में की गई कार्यवाही। प्रार्थी के द्वारा कृष्णानंद सिंह को और रकम की मांग करने पर नोटरी कराकर रकम दिये जाने का प्रलोभन देकर जांजगीर बुलाया गया था जो आरोपी के द्वारा नैला स्टेशन के पास प्रार्थी को अकेले आने की बात बोला गया था जिस पर से जांजगीर पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपियो को पुलिस हिरासत में लेकर पूछताछ किया गया जो आरोपी कृष्णानंद सिंह के द्वारा प्रार्थी से रकम ठगी करना तथा सर्वेस को अपना पिता बनाकर बता कराया था।पुलिस ने कृष्णानंद सिंह पिता रामअवतार सिंह उम्र 24 वर्ष निवासी विशेषपुर पो. बघौना थाना नरही जिला बलिया (उ.प्र.) और सर्वेश पाण्डेय पिता संतोष पाण्डेय उम्र 24 वर्ष निवासी देवघटा पो. हलिया थाना हलिया जिला मिर्जापुर (उ.प्र.) के विरुध्द कार्यवाही कर न्यायालय में पेश किया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *