बोले एसएसपी,फरार आरोपियों की सूचना देने वाले को मिलेगा 5000 का इनाम….
फरार आरोपियों के गिरफ्तारी के लिए की घोषणा
रायपुर। पुरानी बस्ती थाना के अपराध क्रमांक 230/2025 धारा 308 (2),111(1)भारतीय न्याय संहिता एवं धारा 04 छत्तीसगढ़ ऋणियों संरक्षण अधिनियम के प्रकरण में फरार आरोपी वीरेंद्र सिंह तोमर पिता स्वर्गीय ओमप्रकाश तोमर उम्र 43 वर्ष निवासी ए -01 साईं विला भाटा गांव थाना पुरानी बस्ती और रोहित तोमर पिता स्वर्गीय ओमप्रकाश तोमर उम्र 30 वर्ष निवासी ए -01 साईं विला भाटा गांव थाना पुरानी बस्ती जो 5 जून को उपरोक्त अपराध घटित कर फरार है। अपराध कायमी पश्चात आरोपियो की गिरफ्तारी के लिए सार्थक प्रयास किया गया । लेकिन अभी तक फरार आरोपियों का कुछ।पता नहीं चला है ।प्रकरण में आरोपी स्वयं पुलिस से बचने के लिए अपने आप को कही छुपाए हुए हैं। फरार आरोपी द्वारा भविष्य में भी गंभीर किस्म का अपराध कर सकते है ऐसे आरोपियो को स्वच्छंद विचरण करना समाज के लिए घातक है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉक्टर लाल उम्मेद सिंह ने रेगुलेशन के पैरा 80-ए में प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए जो कोई उक्त की सूचना देगा उसे ₹5000 नगद पुरस्कृत करने हेतु उद घोषणा जारी की गई है।