Blog

मै तुमसे प्यार करता हूं,तुम मेरी नहीं हुई तो किसी की नहीं होगी कहकर पागल प्रेमी ने युवती पर जानलेवा हमला….बीच बचाव करने पहुंची दो बहने भी हुई घायल….

एकतरफा प्यार में युवक के युवती और उसकी बहन पर ताबड़तोड़ किया हमला

जानलेवा हमला करने वालो को रिपोर्ट के कुछ ही घंटों के भीतर गिरफ्तार

एकतरफा प्यार बना खूनी साज़िश,सिरफिरे आशिक ने तीन सगी बहनों पर किया कुल्हाड़ी से हमला

उर्मिला की हालत नाजुक,आरोपी कोरबा से गिरफ्तार

बिलासपुर ।सरकंडा में एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। एक सिरफिरे आशिक ने तीन सगी बहनों पर कुल्हाड़ी से जानलेवा हमला कर दिया है। पुरानी रंजिश और एकतरफा प्यार के चलते आरोपी अमन पटेल ने इस खौफनाक घटना को अंजाम दिया।मामले को दो आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

सरकंडा पुलिस ने बताया कि प्रार्थी विक्की गुप्ता भूकंप अटल आवास बहतराई में रहने वाले ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह घर के पास ही टहल रहा था। भूकंप अटल आवास सरकंडा मे बाजू के ब्लाक मे भिलाई से बारात आयी थी। उस वक्त लगभग रात के 9 बजे थे। तभी भूकंप अटल आवास डी ब्लाक सरकंडा के नीचे कमरे से किसी के चीखने की आवाज आई। आवाज सुनकर मै भी उधर भागा और जाकर देखा तो उर्मिला श्रीवास के किराये का कमरे मे खून फैला हुआ था। जिसमे सुनीता ऊर्फ सुषमा अपने आप को टायलेट रूम मे बंद कर ली थी और उर्मिला किचन मे गिरी पड़ी थी जबकि रानी श्रीवास ऊर्फ प्रमिला कमरे के सामने के दरवाजे मे खून से फर्श पर पड़ी थी । सभी को गंभीर चोटे लगी हुई थी जिसमे उर्मिला श्रीवास ने बतायी कि अमन पटेल नाम का लड़का मै तुमसे प्यार करता हूं। और तुम बात नही करती अगर मेरी नही होगी तो किसी की नही हो सकती कहकर चापड़ से मेरे ऊपर प्राण घातक हमला कर दिया। जिससे मेरी दाहिने हाथ कलाई, बांये गाल, बांये हाथ के कलाई व सिर के पीछे गंभीर चोट आई है । बीच बचाव करने पर रानी श्रीवास ऊर्फ प्रमिला को बांय हाथ कंधे, बांये हाथ कलाई के पास, एवं सिर मे पीछे एवं सुनीता श्रीवास ऊर्फ सुषमा के बांये हाथ दाहिने कलाई के पास गंभीर चोटे आयी है। घटना को दुर्गेश कुमार साहू, और उनके पड़ोसी महराजीन वगैरह देखे है। उन लोगो के स्थिती को देखते हुए ई-रिक्शा मे सिम्स अस्पताल ले जाकर भर्ती कराया गया है। प्रार्थी की रिपोर्ट पर अपराध कायम कर विवेचना में लिया गया।इधर पुलिस ने प्राण ज्ञातक हमला कर ग्राम अरदा कोरबा भाग रहे आरोपी अमन पटेल उर्फ भोलू पिता दुज राम पटेल और अमित कुमार सिंह ग्राम अरदा,दीपका को हिरासत में लेकर पूछताछ किया गया।
जिन्होने घटना को अंजाम देना स्वीकार किया है।पकड़े गए दोनों आरोपियों के खिलाफ अपराध कायम कर जेल भेज दिया गया है।

प्रेमिका का किसी अन्य प्रेमी से प्रेम संबंध होने की शंका पर युवक ने अपने साथी के साथ मिलकर प्रेमिका युवती और उसकी बहनों पर किया जानलेवा हमला

आरोपी अमन कुमार पटेल ने बताया की उनके और घायल के बीच प्रेम संबंध था जो घायल के द्वारा किसी और व्यक़ि़त के साथ प्रेम संबंध रखने की शंका पर अपने साथी अमित कुमार सिंह के साथ बाइक नंबर सीजी 12 बीएन. 6940 मे बैठकर 27 जून अटल आवास बहतराई सरकंडा आये और साथी के मकान गीतांजली फेस 1 मे रूके थे। जहां से रात 9 बजे घायल के घर अपने साथी के साथ जाकर युवती के उपर चापड़ से जानलेवा हमला किया ।इसमें बीच बचाव करने उनकी बहने आई तो उनके उपर भी हथियार से जानलेवा हमला किया। हमला करके चोट पहुचाने के बाद चापड को वहां झाड़ी मे फेक कर,अपने साथी अमित कुमार सिंह के सहायता से उसके बाइक नंबर सीजी 12 बीएन 6940 मे बैठकर अपने ग्राम अरदा भाग रहे थे।

कोरबा की रहने वाली है तीनों बहने,पहले था प्रेम संबंध

तीनों बहनें मूलतः कोरबा जिले के बांकी मोंगरा की रहने वाली हैं और वर्तमान में बिलासपुर के गोलबाजार क्षेत्र में एक रुई की दुकान में काम करती हैं। उर्मिला की अमन पटेल से जान-पहचान कोरबा में हुई थी और करीब 3-4 साल तक दोनों के बीच दोस्ती रही। लेकिन बिलासपुर शिफ्ट होने के बाद उर्मिला के किसी और से संबंध बन गए, जिससे अमन नाराज़ हो गया और बदले की नीयत से वारदात को अंजाम दे डाला।हमले के दौरान तीनों बहनों को गंभीर चोटें आईं। खासकर हाथ, पीठ, गर्दन और चेहरे पर। मोहल्ले के लोगों की मदद से एक ई-रिक्शा चालक ने तीनों बहनों को सिम्स अस्पताल पहुंचाया, जहाँ उनका इलाज जारी है।

उर्मिला है शादीशुदा,पति से रहती है अलग

उर्मिला शादीशुदा है और उसका एक बेटा भी है, लेकिन उसका पति उसके साथ नहीं रहता।घटना की सूचना मिलते ही सरकंडा पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन शुरू की। जांच में पता चला कि हमले के वक्त आरोपी अमन पटेल अकेला नहीं था, वह अपने साथी अमित कुमार के साथ बिलासपुर आया था। दोनों को कोरबा से गिरफ्तार कर लिया गया है।

एकतरफा पागल प्रेमी के प्यार ने बहनों ने चुकाई कीमत

एकतरफा प्यार और निजी दुश्मनी ने इस मामले को दिल दहला देने वाली वारदात में तब्दील कर दिया है। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, लेकिन इस घटना ने समाज को एक बार फिर सोचने पर मजबूर कर दिया है कि प्यार के नाम पर हिंसा की यह प्रवृत्ति कब रुकेगी। फिलहाल तीनो बहनों में एक की हालत गम्भीर है जबकि दो की सामान्य बताई जा रही है।जिनका सिम्स के चिकित्सक गहन इलाज कर रहे हैं।

अटल आवास में दहशत का बना रहा माहौल

खूनी संघर्ष से अटल आवास में दहशत का माहौल बना रहा और लोग इसकी चर्चा करते रहे।घर घुसकर ताबड़तोड़ जानलेवा हमला करने वाले आरोपियों के जो खूनी आतंक मचाया है उससे तीनों बहनों की हालत खराब हो गई है।युवकों के घर घुसने के बाद घर के बाहर भी आतंक मचाया और उसके बाद फरार हो गए थे।

वर्जन

तीनों बहनों के साथ जानलेवा हमला करने वाले दो युवकों को गिरफ्तार किया गया है।पकड़े गए युवक कोरबा भागने की फिराक में थे।यह मामला प्रेम प्रसंग का है।जिसके कारण घटना हुई है।

नीलेश पाण्डेय
टीआई सरकंडा

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *