बांकी मोगरा में चला बुलडोजर – वनभूमि पर कब्जा जमाने वालों का सपना हुआ चकनाचूर!

जंगल की जमीन पर बना था राजमहल अब बना खंडहर….!
कोरबा/कटघोरा -वन मंडल कटघोरा अंतर्गत वनपरिक्षेत्र कटघोरा के ग्राम बांकी मोगरा में वर्षों से चली आ रही वनभूमि पर अवैध अतिक्रमण की स्थिति को संज्ञान में लेते हुए दिनांक 4 जून 2025 को वन विभाग एवं तहसील प्रशासन द्वारा संयमित एवं व्यवस्थित रूप से अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही की गई।
कार्यवाही के दौरान RF-790 कक्ष की आरक्षित वन भूमि पर निर्मित कुल 8 अवैध कब्ज़ा कर मकान बनाये थे उसको हटाया गया। ये मकान बिना अनुमति वनभूमि पर बनायी गई थीं, जिनमें कच्चे व पक्के निर्माण शामिल थे। विभाग द्वारा पूर्व में इन अतिक्रमणकारियों को सूचना एवं चेतावनी प्रदान की गई थी।
इस कार्रवाई में वन अमला, राजस्व व पुलिस बल की संयुक्त टीम उपस्थिति रही, जिससे कानून व्यवस्था बनाए रखते हुए शांतिपूर्ण ढंग से संपूर्ण कार्यवाही सम्पन्न कराई गई। समुचित सीमांकन के पश्चात चिन्हित अवैध निर्माणों को हटाया गया।
कार्यवाही का उद्देश्य न केवल वन क्षेत्र की रक्षा करना है, बल्कि यह भी सुनिश्चित करता है कि भविष्य में इस प्रकार की अवैध कब्ज़ाधारियों को प्रोत्साहन न मिले। वन विभाग द्वारा जनहित में यह संदेश स्पष्ट किया गया कि वन भूमि पर कोई भी अतिक्रमण विधिसम्मत नहीं माना जाएगा।