ऑपरेशन तलाश के तहत जिले के 807 लापता महिला और पुरुष….अन्य राज्यों से बरामद करने में पुलिस को मिली सफलता
दुर्ग ।जिला पुलिस द्वारा चलाए जा रहे गुमशुदा तलाशी अभियान “ऑपरेशन तलाश के तहत जिले के 807 लापता महिला/पुरुष को अन्य राज्यों से बरामद करने में जिला पुलिस को सफलता मिली हैं।
जिला दुर्ग पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, अरुणदेव गौतम छत्तीसगढ़ पुलिस महानिदेशक के द्वारा दिए गये निर्देश के परिपालन में जिले में गुमशुदा महिला/पुरुष के पतासाजी हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल के निर्देशानुसार जिले के विभिन्न थानों के अधिकारी/कर्मचारियों एवं डीसीबी शाखा के द्वारा अभियान आपरेशन तलाश को महत्वपूर्ण सफलता दिलाते हुए 807 महिला एवं पुरुष को राज्य के बाहर एवं अन्य राज्यों से बरामद किया गया हैं।
दुर्ग जिले में गुमशुदा महिला/पुरुष के प्रकरणों को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुये अभियान के दौरान पूर्व वर्षों के लंबित गुमशुदा महिला/पुरुष के पतासाजी हेतु पृथक से मानव तस्करी सेल गठित किया गया एवं प्रत्येक लंबित प्रकरणो की पुनः समीक्षा की गयी।
गठित टीम एवं संबंधित थाना प्रभारियों द्वारा गुमशुदा के परिजनों एवं ग्रामीणों से संम्पर्क कर पुछताछ किया गया। गुमशुदा तथा संबंधितों के मोबाइल डाटा एवं लोकेशन एवं सोशल मिडिया का सहारा लेकर प्राप्त सूचना अनुसार अलग-अलग राज्यों में भी पुलिस टीम भेजी गयी थी।