Blog

निगम पंप हाउस में शराब के लिए पैसे नहीं देने पर डंपर ड्राइवर पर लोहे की कैंची से हमला

आरोपी गिरफ्तार,

बिलासपुर – सिविल लाइन थाना क्षेत्र अंतर्गत कुदुदंड पंप हाउस परिसर में एक डंपर चालक पर जानलेवा हमला करने का मामला सामने आया है। पीड़ित सतीश टाण्डे, जो नगर निगम कुदुदंड में डंपर ड्राइवर हैं, ने आरोपी नुतेश मिश्रा उर्फ पिंटू के खिलाफ थाना सिविल लाइन में रिपोर्ट दर्ज कराई है। प्रार्थी के अनुसार, वह दिनांक 01 जुलाई को शाम लगभग 4 बजे अपने साथी नीलकंठ दुबे के साथ पंप हाउस परिसर में सेड के नीचे बैठा था, तभी आरोपी नुतेश मिश्रा वहां आया और शराब के लिए पैसे मांगने लगा। जब सतीश ने मना किया, तो आरोपी ने लोहे की नुकीली कैंची से उसके सीने पर हमला कर दिया, जिससे गंभीर चोटें आईं। हमले के दौरान वह जान से मारने की धमकी भी दे रहा था। घटना के दौरान मौजूद अन्य लोगों ने बीच-बचाव कर घायल को जिला अस्पताल पहुंचाया। वही आरोपी को पकड़ कर पुलिस को सौप दिया, मामले में पुलिस ने आरोपी के खिलाफ BNS की धाराओं 115(2), 118(1), 119(1), 119(2), 296 और 351(2) के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *