स्कूल से वापस घर नहीं लौटने पर परिजनों और पुलिस की चिंता बढ़ी…चार नाबालिग लड़कियों की खोजबीन में एसपी समेत पुलिस की टीम रातभर जुटी रही….बस स्टैंड से बरामद किया चारों नाबालिग को

नाबालिग परिजनो के एसपी और टीम को दिया धन्यवाद
साइबर सेल,सरगांव और पथरिया थाना की पुलिस टीम एसपी के साथ जुटी रही रात भर
मुंगेली। पथरिया अंतर्गत एक ग्राम की चार 11 साल की नाबालिक लड़की जो स्कूल में पढ़ाई करने के बाद घर वापस नहीं पहुंची थी। जिसकी शिकायत पथरिया थाना में की गई।खबर पाकर एसपी भोजराम पटेल ने तत्काल साइबर सेल और पुलिस को अलर्ट करके खोजबीन शुरू की।
इसी बीच एसपी के निर्देश पर आसपास के जिले में भी नाकेबंदी करके संदेही नाबालिग लड़कियों की बारीकी से तलाश शुरू की गई।

इसमें एसपी भोजराम पटेल भी खुद नाबालिग लड़कियों को खोजने निकले,रात भर नाबालिग लड़कियों को मुंगेली पुलिस ने मुंगेली और बिलासपुर के तत्परता से खोजबीन की।जिसमें पुलिस को चारों संदिग्ध नाबालिग लड़कियों के बारे में पता चला की बिलासपुर के बस स्टैंड में मिलते जुलते नाबालिग लड़कियों को देखा गया है। सूचना पाकर मुंगेली एसपी भोजराम पटेल खुद टीम के साथ मौके पर पहुंचे और चारों नाबालिग लड़कियों को सकुशल बरामद किया।
*रातभर पूरी टीम खोजबीन में जुटी रही*
एसपी भोजराम पटेल ने बताया कि
जिले की पूरी टीम रातभर खोजबीन में जुटी रही।इसमें साइबर सेल,पथरिया और सरगांव की पुलिस मौजूद रही।जिन्होने रात भर जागकर मेहनत किया है।तब कही जाकर सफलता प्राप्त हुआ है।
*बोले एसपी,नाबालिग लड़कियों की खोजबीन पुलिस की जिम्मेदारी*
मुंगेली एसपी भोजराम पटेल का कहना है कि नाबालिग लड़कियों की गुम होने की खबर से पुलिस खुद जुटी रही।चूंकि यह पुलिस के लिए एक चुनौती भरा काम रहा है और इस काम को पूरी जिम्मेदारी के साथ निभाया गया है।
*नाबालिग लड़कियों के परिजनों के एसपी और टीम का जताया आभार*
नाबालिग लड़कियों की खोजबीन में जुटी पुलिस और एसपी का आभार परिजनों ने जताया है।परिजनों ने रोते बिलखते हुए एसपी का आभार जताकर धन्यवाद दिया।जिसमें एसपी ने भी कहा कि यह सब ईश्वर की कृपा से संभव हो सका है।