Blog

जुआ खेलने वाले 7 जुआरी गिरफ्तार

बिलासपुर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह ने जिले के सभी थाना और चौकी प्रभारी को निर्देशित किया गया है ।इसी क्रम में बिल्हा पुलिस जुआ और सट्टा खेलने और खिलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई कर रही है।इसी बीच पुलिस को मुखबिर की सूचना मिली कि बिल्हा अंतर्गत ग्राम खपरी मंदिर चौक के पास फड़ लगाकर कुछ लोग जुआ खेल रहे है। सूचना पर पुलिस ने मौके पर जाकर कार्यवाही किया जिसमें 7 व्यक्तियों को जुआ खेलते पाया गया। पकड़े गए जुआरियों को थाना लाकर पूछताछ किया गया जिनके कब्जे से 52 पत्ती ताश और नगदी रकम 1710- रूपये जप्त कर कार्रवाई किया गया है।पकड़े गए आरोपियों में रामायण केवट पिता लक्षन केवट उम्र 50 वर्ष निवासी खपरी, बलदाउ केवट पिता सोनउ केवट उम्र 50 वर्ष निवासी खपरी, जोईधा केवट पिता गोफुलाल उम्र 36 वर्ष निवासी खपरी थाना बिल्हा, ज्वाला पटेल पिता फूलवारी पटेल उम्र 30 वर्ष निवासी खपरी, तिल्ला उर्फ चक्रधारी पटेल पिता बिहारी पटेल उम्र 19 वर्ष निवासी खपरी, बहोरिक यादव पिता भरत यादव उम्र 31 वर्ष निवासी खपरी और अश्वनी निषाद पिता चंद्रिका निषाद उम्र 40 वर्ष निवासी खपरी
के खिलाफ धारा 3(2) जुआ एक्ट के तहत् कार्यवाही की गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *