Blog

तारबाहर में दो दुष्कर्म मामले

एक नाबालिग गिरफ्तार, दूसरा आरोपी फरार

बिलासपुर ।तारबाहर थाना क्षेत्र में दुष्कर्म के दो अलग-अलग मामलों में पुलिस ने एक नाबालिग आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि दूसरे आरोपी की तलाश जारी है। दोनों मामलों में पीड़िताओं को झांसा देकर संबंध बनाए गए है।

तारबाहर पुलिस ने बताया कि पहले मामले में आरोपी कृष्णा यादव, जो एक मॉल में इंजीनियरिंग कार्य से जुड़ा हुआ है।उसने युवती से शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाए। स्थानांतरण के बाद जब पीड़िता ने विवाह की बात की, तो वह मुकर गया। युवती की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।वहीं दूसरे मामले में एक नाबालिग लड़के ने इंस्टाग्राम के ज़रिये बेरोजगार युवती को फंसाया। उसे रोजगार का झांसा देकर दोस्ती की, फिर जबरन बुलेट पर बैठाकर बॉयज हॉस्टल ले गया।जहां उसके साथ दुष्कर्म किया गया।आरोपी ने युवती को डराने के लिए मोबाइल पर वीडियो भी दिखाया।तारबाहर पुलिस ने तत्काल एक्शन लेते हुए नाबालिग आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि बालिग आरोपी की तलाश की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *