तारबहार अंडरब्रिज में अब मवेशी के कारण राहगीरों को नहीं होंगी परेशानी
काउ कैचर का किया जा रहा है प्रावधान
तारबहार अंडरब्रिज, काउ कैचर लगाने के कार्य के लिए 11 दिनों के लिए बंद रहेगी
बिलासपुर । तारबाहर
रेलवे अंडरब्रिज में मवेशियों के जमावड़ा होने से लगातार जाम होने से आने जाने वालो को समस्या होती थी।
और जान का खतरा बना रहता था।जिसे ध्यान में रखते हुए रेल प्रशासन ने जानवरों को हटाने और लोगो को उचित सुविधा मुहैया कराने के लिए 11 दोनों के लिए अंडर ब्रिज को बंद कर रही है।
बता दे तारबाहर रेलवे अंडरब्रिज में कई लोग सिरगिट्टी के अलावा कई गांव से आना जाना करते है। जिनको सबसे सरल और सुगम रास्ता
रेलवे ब्रिज पड़ता है।
लेकिन आवारा जानवरों की वजह से कई बार हादसे हो चुके हैं तो कई बार ट्रैफिक जाम
की स्थिति बनी रहती है।जिसके कारण आना जाना मुश्किल हो जाता है। कभी कभी तो अंडरब्रिज में भी जाम
लगने की संभावना बन जाती है। इसी कारण लोगो मे आक्रोश बना रहता है।लगातार होने वाली समस्याओं को ध्यान में रखते हुए
रेल प्रशासन ने अब आवारा जानवरों को खदेड़ने और काऊ केचर से बाहर निकालने के लिए योजना तैयार की है
इसके लिए रेल प्रशासन के 11 दिनों के लिए अंडरब्रिज को बंद करने का निर्णय लिया है।
ताकि इन दिनों में अंडरब्रिज को पूरी तरह से व्यवस्थित करके आने जाने वालो को साफ और सुगम रास्ता दिया जा सके।तारबहार अंडरब्रिज में बारिश के दौरान मवेशियों का जमावड़ा हो रहा था जिसके कारण राहगीरों व आमजनों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा था।
रेलवे प्रशासन के संज्ञान में आते ही इस समस्या के निराकरण एवं सुगम सड़क आवागमन की सुविधा के लिए 15 जुलाई से 25 जुलाई तक अंडरब्रिज को पूर्ण रूप से बंद कर,काउ कैचर लगाने का कार्य किया जायेगा। इस दौरान आमजनों को वैकल्पिक मार्ग के रूप में चुचुहियापारा अंडरब्रिज का उपयोग करने की सलाह दी गई है।