Blog

चोरों ने कॉलोनी के 6 मकान और मेडिकल स्टोर से लाखों की चोरी

सरकंडा पुलिस खाली हाथ,पीड़ित बोले– गश्त होती तो बच जाती जिंदगी की कमाई

बिलासपुर। सरकंडा थाना क्षेत्र में चोरों ने एक ही रात दो अलग-अलग ठिकानों पर धावा बोला है। चोरों ने विवेकानंद रेसिडेंसी और गायत्री होम्स के करीब आधा दर्जन मकानों में ताले तोड़कर नगदी व जेवरात की चोरी की है। साइंस कॉलेज रोड स्थित शारदा मेडिकल स्टोर से भी 25 हजार रुपये ले भागे। पुलिस अब तक खाली हाथ है।

मिली जानकारी के अनुसार,मुख्य वारदात विवेकानंद रेसिडेंसी स्थित क्वार्टर नंबर B/12 में हुई, जो मकान मालिक मुकेश रंजन का है। वे परिवार सहित बिहार गए हुए थे। घर की देखरेख कर रहे उनके भाई रितेश रंजन को सुबह कॉलोनी के बच्चों ने बताया कि दरवाजा खुला है। जब जांच की गई, तो सामने की कुंडी टूटी हुई थी और अलमारी-लॉकर पूरी तरह तोड़े जा चुके थे।रितेश रंजन ने बताया कि चोर घर से करीब ₹50,000 नगद और लगभग 2 से 2.5 लाख रुपये के गहने ले गए हैं। भीतर के सारे लॉकर और अलमारी बुरी तरह से क्षतिग्रस्त थे। मकान मालिक के लौटने पर सही आंकड़ा सामने आएगा, लेकिन फिलहाल अनुमान है कि चोरी का कुल मूल्य पांच लाख रुपये तक पहुंच सकता है।
केवल B/12 ही नहीं, कॉलोनी के क्वार्टर B/24, B/110 और पास की गायत्री होम्स के साहू जी, वी.पी. सिंह, रोशन सिंह, नायक और असलम खान के मकानों के ताले भी टूटे हुए मिले। सभी घरों के मालिक बाहर गए थे। चोरों ने इसका फायदा उठाकर एक के बाद एक मकान में घुसकर सामान खंगाल डाला।स्थानीय निवासी श्याम कुमार ने बताया कि उन्होंने बीट प्रभारी और थाना सरकंडा को तत्काल सूचना दी। मौके पर पुलिस पहुंची जरूर, लेकिन अब तक न कोई सुराग मिला है, न कोई गिरफ्तारी। कॉलोनीवासियों का आरोप है कि नियमित पुलिस गश्त होती तो इतनी बड़ी चोरी को रोका जा सकता था। अब लोग खुद रात में पहरा देने को मजबूर हैं।इसी रात दूसरी वारदात शारदा मेडिकल स्टोर, चांटीडीह में हुई। संचालक फागू राम बरगाह ने बताया कि रात 10:30 बजे दुकान बंद कर वे घर गए थे। अगली सुबह दुकान खोलते ही देखा कि शटर का हुक उखड़ा हुआ था और सामान अस्त-व्यस्त पड़ा था। चोर दुकान के गल्ले से ₹25,000 नकद चुरा ले गए।

सरकंडा पुलिस की गश्त और पेट्रोलिंग पर उठने लगे सवाल

सरकंडा थाना क्षेत्र में एक ही रात में दो अलग अलग क्षेत्रों में लगभग आधे दर्जन चोरी की घटनाएं होना पुलिस की गश्त और निगरानी व्यवस्था पर बड़ा सवाल है।लोग पूछ रहे हैं जब ताले टूट रहे थे, पुलिस कहां थी।क्या अब सुरक्षा का बोझ सिर्फ जनता के कंधे पर है। जब पुलिस ही निष्क्रिय हो, तो आमजन किसके भरोसे रहें।इस तरह से ऐसे कई सवाल है जो पुलिस को लेकर उठ रहे है।

वर्जन
चोरों की तलाश में पुलिस जुटी हुई है
इसके लिए सीसीटीवी और आसपास के लोगो से पूछताछ करने के साथ ही संदेहियों को पकड़ने टीम भेजा गया है।

नीलेश पांडेय
टीआई सरकंडा थाना

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *