Blog

धान खरीदी में 54 लाख से अधिक का गबन

रिस्दा खरीदी केंद्र प्रभारी और कम्प्यूटर ऑपरेटर पर FIR दर्ज

बिलासपुर।मस्तूरी सेवा सहकारी समिति मर्यादित मस्तूरी के अंतर्गत धान खरीदी उपकेन्द्र रिस्दा में हुई वित्तीय अनियमितता का मामला अब कानूनी कार्रवाई तक पहुँच गया है। जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक मर्यादित मस्तूरी शाखा के बैंक मैनेजर सुशील पनोरे द्वारा की गई शिकायत के आधार पर थाना मस्तूरी पुलिस ने धान खरीदी प्रभारी कृष्ण कुमार करियारे और कम्प्यूटर ऑपरेटर सुखसागर जांगड़े के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

मिली जानकारी के अनुसार, खरीफ विपणन वर्ष 2024-25 के दौरान धान खरीदी में गंभीर अनियमितता सामने आई है। कम्प्यूटर रिकॉर्ड के अनुसार कुल 40879.20 क्विंटल धान खरीदी की गई थी, परंतु मिल व संग्रहण केंद्र में केवल 39115.43 क्विंटल धान का परिदान हुआ। शेष 1763.77 क्विंटल धान गायब पाया गया। जांच दल द्वारा मौके पर केवल 248 क्विंटल धान भौतिक रूप से मौजूद पाया गया, जिसमें से भी 188 क्विंटल धान स्टैक में और 60 क्विंटल फड़ में था। आरोप है कि धान खरीदी प्रभारी कृष्ण कुमार करियारे द्वारा शेष बचे 248 क्विंटल धान को भी बेचकर लगभग 7.68 लाख रुपये की राशि का गबन कर लिया गया। संयुक्त जांच दल की रिपोर्ट में यह स्पष्ट रूप से उल्लेखित किया गया है कि इस गबन के चलते सेवा सहकारी समिति को कुल 54,67,687 रुपये की आर्थिक क्षति हुई है। उप आयुक्त सहकारिता एवं उप पंजीयक सहकारी संस्थाएं बिलासपुर द्वारा भी इस संबंध में थाने को प्राथमिकी दर्ज करने के निर्देश दिए गए थे। शिकायत के आधार पर अब पुलिस ने आवश्यक धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *