मोदी की गांरटी पूरा करने की मांग को लेकर फेडरेशन ने की जंगी प्रदर्शन

बिलासपुर।फेडरेशन के प्रांती निकाय के अहवाहन पर मोदी की गांरटी लागू करने के प्रथम चरण के आंदोलन में आज फेडरेशन के प्रांती संगठन मंत्री रोहित तिवारी प्रांती पदाधिकारी सुनील कौशिक की उपस्थिति में जिला फेडरेशन के द्वारा भोजनावकाश में रैली निकाल कर मुख्यमंत्री एवं मुख्य सचिव के नाम जिला कलेक्टर के माध्यम से ज्ञापन सौपा गया।
फेडरेशन के महासचिव किशोर शर्मा ने बताया कि विधान सभा चुनाव के पूर्व मोदी की गांरटी के तहत किये गये वादो के अनुरूप आज लगभग 2 वर्ष व्यतित हो जाने के बाद भी लागू नहीं किये जाने से प्रदेश के कर्मचारियों में हतासा एवं आक्रोश व्याप्त है। राज्य शासन से इन मांगों को शीघ्र पूरा करने आंदोलन करने बाध्य होना पड़ रहा है।

इन मांगों में प्रमुख रूप से केन्द्र के सामान कर्मचारियों एवं पेंशनरों को महंगाई भत्ता, वेतन विसंगती दूर करने, चार स्तरीय वेतनमान प्रदान करने, कैशलेश चिकित्सा सुविधा, 300 दिनो का अर्जित अवकाश, सविदा, कार्यभारी, दैनिक वेतन भोगी कर्मचारियों को नियमित करने सहित 11 सुत्री मांग शामिल है। यदि इन मांगों पर शीघ्र शकारात्मक निर्णय शासन द्वारा नहीं लिया जाता है तो फेडरेशन के द्वारा आगामी 22 अगस्त 2025 को सामुहिक अवकाश लेकर प्रांतव्यापी धरना प्रर्दशन किया जाने का निर्णय लिया गया है। जिले के कर्मचारी व अधिकारी आज पुराने कम्पोजिट बिल्डिंग के रजिस्ट्री कार्यालय के सामने परिसर में एकत्रित हुये तथा नारेबाजी करते हुये रैंली निकालकर कलेक्टर कार्यालय पहुॅचकर फेडरेशन के प्रतिनिधि मण्डल ने जिला कलेक्टर बिलासपुर से भेटकर मांगो के संबंध में विस्तार से चर्चा कर ज्ञापन सौपा।
आज के प्रदर्शन में रोहित तिवारी, सुनिल कौशिक, किशोर शर्मा, अजय कौशिक, राजेश पाण्डेय, राजेन्द्र दवे, विश्राम निर्मलकर, धीरज पलेरिया, पवन शर्मा, रामकुमार यादव, सुनिल यादव, रमेश द्विवेदी, ओम त्रिपाठी, संजय बंजारे, विनोद तिवारी, अशोक गुप्ता, राजकुमार मिश्रा, सूर्यप्रकाश कश्यप, उमेंश कश्यप, कैलाश गजभिये, जगदीश सिंह, अमित नामदेव, आर.पी. मित्तल, सौमिश्र मिश्रा, लक्ष्मण पोर्ते, अशोक ब्रम्हभट्ट, गंगा प्रसाद गेंदले, डी.एस. डहरिया, एम. बंजारे, लता वासिंग, रामबाई चैधरी, मधु सूद, रजनी मेहर, गीता कुर्रे, सविता यादव, शीलवंती एक्का, शेफाली पाण्डेय, राखी तिवारी, पुष्पा श्रीवास्तव, श्वेता गंधर्व, दूर्गा मानिकपुरी, सुशीला एक्का, प्रीती जैम्स, अजन्ता रजक, कुशुमकाम्ता तिर्की, सीता क्षत्री, अजय धु्रर्वे, देवेंद्र ठाकूर, दुर्गेश साहू, चन्द्रप्रकाश साहू, विनोद अहिरवार, राधे नेताम आदि शामिल रहें।